क्रिकेट

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में वीनू मांकड के साथ स्पेशल क्लब में शामिल हुए मांकडिंग एक्सपर्ट अश्विन

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Feb 18, 2023, 04:20 PM IST

रविचंद्रन अश्विन ने शनिवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नई दिल्ली में खेले जा रहे सीरीज के दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन अपना नाम बल्ले के दम पर दिग्गज खिलाड़ियों के एक स्पेशल क्लब में करा लिया।

Image

रविचंद्रन अश्विन

नई दिल्ली: स्टार ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने शनिवार को नई दिल्ली में खेले जा रहे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन अपने बल्ले के बल पर टीम इंडिया को मुश्किल से उबारा। अश्विन ने 70 गेंद में 37 रन की पारी खेलकर आउट हुए। उन्होंने अक्षर पटेल के साथ आठवें विकेट के लिए 177 गेंद में 114 रन की साझेदारी की। टीम इंडिया 139 रन पर 7 विकेट गंवाकर मुश्किल में नजर आ रही थी। ऐसे में अश्विन और अक्षर को जोड़ी ने शानदार शतकीय साझेदारी करके टीम को 253 रन तक पहुंचा दिया।

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में किया डबल धमाल

बल्ले से अपनी इसी छोटी लेकिन अहम पारी के साथ अश्विन ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में एक डबल उपलब्धि अपने नाम कर ली। अश्विन प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 5000 से ज्यादा रन और 700 से ज्यादा विकेट का डबल पूरा करने वाले पांचवें भारतीय ऑलराउंडर बने गए हैं। उनसे पहले वीनू मांकड, एस वेंकटराघवन, कपिल देव और अनिल कुंबले ये कारनामा कर चुके हैं।

वीनू मांकड़ के स्पेशल क्लब में हुए शामिल

टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज वीनू मांकड ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 11,591 रन बनाने के साथ-साथ 782 विकेट चटकाए थे। वो ये कारनामा करने वाले पहले भारतीय बने थे। वहीं भारत के पूर्व कप्तान और स्पिनर श्रीनिवास वेंकटराघवन ने प्रथम श्रेणी करियर में 6617 रन बनाने के साथ -साथ 1390 विकेट अपने नाम किए थे। वहीं कपिल देव ने फर्स्ट क्लास करियर में 11,356 रन बनाने के साथ-साथ 1136 विकेट अपने नाम किए थे। अनिल कुंबले ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट 5,572 रन बनाने के साथ-साथ 1136 विकेट अपने नाम किए थे। वो इस सूची में शामिल होने वाले चौथे भारतीय थे। अब रविचंद्रन अश्विन का नाम भी इस स्पेशल क्लब में शामिल हो गया है। उनके नाम 5002* रन के साथ-साथ 702 विकेट प्रथम श्रेणी क्रिकेट में हो गए हैं।
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article