क्रिकेट

रवींद्र जडेजा का डबल धमाल! कपिल और इमरान को पीछे छोड़ बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Feb 17, 2023, 02:25 PM IST

रवींद्र जडेजा ने नई दिल्ली टेस्ट में उस्मान ख्वाजा को आउट करके एक बड़ा एशियाई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वो सबसे तेज गति से टेस्ट क्रिकेट में 250 विकेट और 2500 रन का डबल धमाल करने वाले एशियाई खिलाड़ी बन गए हैं।

Image

रवींद्र जडेजा

Photo : AP

Ravindra Jadeja Record: टीम इंडिया के धाकड़ ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नई दिल्ली में खेले जा रहे सीरीज के दूसरे टेस्ट की पहली पारी में उस्मान ख्वाजा का विकेट चटकाकर अपने नाम एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड कर लिया। उस्मान ख्वाजा केएल राहुल के हाथों शानदार तरीके से लपके गए और जडेजा का 250वां टेस्ट शिकार बने।

जडेजा क्रिकेट इतिहास के दिग्गज कपिल देव और इमरान खान को पीछे छोड़कर टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेजी से 250 या उससे ज्यादा विकेट लेने के साथ 2500 से ज्यादा रन बनाने वाले एशियाई क्रिकेटर बन गए हैं। जडेजा ने ये उपलब्धि करियर का 62वां टेस्ट खेलते हुए हासिल की। उनसे ज्यादा तेजी से ये कारनामा इंग्लैंड के पूर्व धाकड़ कप्तान इयान बॉथम कर सके थे। करियर के 55वें टेस्ट में उन्होंने ये कमाल किया था। वहीं इमरान खान को इसके लिए 64 और कपिल देव को 65 टेस्ट खेलने पड़े थे।

250 टेस्ट विकेट लेने वाले आठवें भारतीय

जडेजा टेस्ट क्रिकेट में 250 विकेट के आंकड़े को छूने वाले आठवें भारतीय हैं। उनसे पहले अनिल कुंबले, रविचंद्रन अश्विन, कपिल देव,हरभजन सिंह, ईशांत शर्मा, जहीर खान, बिशन सिंह बेदी इस मुकाम पर पहुंच सके थे। जडेजा ने 62वें टेस्ट की 117वीं पारी में गेंदबाजी करते हुए 24.42 के औसत के साथ 250 टेस्ट विकेट पूरे किए हैं।

टेस्ट में जमकर चला है गेंद के साथ-साथ बल्ला

जडेजा टेस्ट क्रिकेट में 62 टेस्ट की 90 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 2593 रन 37.04 के औसत से बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 3 शतक और 18 अर्धशतक जड़े हैं। नाबाद 175* रन उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है।
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article