क्रिकेट

IND vs ENG Semi-Final: रवि शास्त्री चाहते हैं सेमीफाइनल में इस खिलाड़ी को लेकर उतरे भारत

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 7, 2022, 09:20 PM IST

Ravi Shastri on India vs England t20 World Cup Semi-Final: भारत और इंग्लैंड की टीमें 10 नवंबर को एडिलेड के मैदान पर टी20 विश्व कप 2022 का दूसरा सेमीफाइनल मैच खेलने उतरेंगी। भारत के पूर्व कोच व खिलाड़ी रवि शास्त्री की मांग है कि टीम इंडिया इस मैच में रिषभ पंत के साथ मैदान पर उतरे।

Image

रवि शास्त्री

Photo : Twitter

भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री चाहते हैं कि इंग्लैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में टीम विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को लेकर उतरे जो छोटी बाउंड्री वाले एडीलेड ओवल पर टीम का ‘एक्स फैक्टर’ साबित होंगे। भारतीय टीम बृहस्पतिवार को दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड से खेलेगी । पूर्व कोच का मानना है कि पंत ‘मैच विनर’ है और फिनिशर की भूमिका बखूबी निभा सकता है।

पंत ने इस टूर्नामेंट में एकमात्र मैच जिम्बाब्वे के खिलाफ खेला और तीन रन पर आउट हो गए । शास्त्री ने स्टार स्पोटर्स से कहा ,‘‘ दिनेश (कार्तिक) टीम का खिलाड़ी है लेकिन इंग्लैंड या न्यूजीलैंड के गेंदबाजी आक्रमण को देखते हुए आपको आक्रामक खब्बू बल्लेबाज की जरूरत है ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ उसने इंग्लैंड के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया है और हाल ही में वनडे मैच जिताया है । मैं पंत को चुनूंगा क्योकि वह सेमीफाइनल में एक्स फैक्टर साबित हो सकता है ।’’

शास्त्री ने कहा ,‘‘ एडीलेड में बाउंड्री छोटी है और बायें हाथ का बल्लेबाज काफी उपयोगी साबित हो सकता है । दाहिने हाथ के बहुत सारे बल्लेबाज होने से विविधता नहीं रह जाती । इंग्लैंड के पास अच्छा आक्रमण है और ऐसे में खब्बू बल्लेबाज उपयोगी साबित होगा ।’

End of Article