क्रिकेट

ICC Champions Trophy 2025: जय शाह ने दिया ऐसा बयान, पाकिस्तान क्रिकेट में मच सकता है कोहराम

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Feb 14, 2024, 11:15 PM IST

बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने बुधवार को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर ऐसा बयान दिया है जिससे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में कोहराम मच सकता है। जानिए उन्होंने इस बारे में क्या कहा?

Image

चैंपियंस ट्रॉफी (साभार ICC)

राजकोट: पाकिस्तान की मेजबानी में साल 2025 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन होना है। टीम इंडिया के पाकिस्तान दौरे पर इस टूर्नामेंट में भाग लेने जाने के पर शुरुआत से ही संशय बना हुआ है। बीसीसीआई भारत सरकार की अनुमति और सलाह पर ही पाकिस्तान दौरे पर जाने का निर्णय करेगा। पिछले साल विश्व कप से ठीक पहले पाकिस्तान की मेजबानी में एशिया कप का आयोजन होना था लेकिन भारतीय टीम के पाकिस्तान दौरे पर जाने से इनकार करने के बाद इसका हाईब्रिड मॉडल पर पाकिस्तान और श्रीलंका में आयोजन हुआ।

पाकिस्तान ने की है मुआवजे की मांग

पिछले साल अक्टूबर नवंबर में आयोजित वनडे विश्व कप 2023 में भाग लेने के लिए पाकिस्तानी टीम काफी ना नुकुर के बाद भारत दौरे पर पहुंची। उस वक्त भी पीसीबी ने विश्व कप में शिरकत करने के लिए भारत दौरे पर आने से पहले बीसीसीआई की चैंपियंस ट्रॉफी में भाग लेने के बारे में स्थिति साफ करने और इसे सुनिश्चित करने करने का भी दबाव डाला लेकिन ऐसा नहीं हो सका। पीसीबी ने भारत के भारत के पाकिस्तान दौरे पर नहीं आने के एवज में मुआवजे की भी मांग की है।

एक साल में हो सकते हैं बदलाव

ऐसे में राजकोट में भारत-इंग्लैंड के बीच आयोजित होने जा रहे तीसरे टेस्ट से पहले बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने एक ऐसा बयान दे दिया है जिससे पीसीबी में कोहराम मच सकता है। इस बारे में जय शाह ने कहा, भारतीय टीम भारत सरकार की सलाह की पर पाकिस्तान दौरे का फैसला करेगी। चैंपियंस ट्रॉफी के आयोजन में फिलहाल एक साल से ज्यादा का वक्त और ऐसे में बदलाव हो सकते हैं।'

भारत के पाकिस्तान दौरे पर जाने की संभावना बेहद कम

जय शाह ने साफ तौर पर तो कुछ नहीं कहा लेकिन भारतीय टीम का पाकिस्तान दौरे पर नहीं जाना आईसीसी के लिए घाटे का सौदा साबित होगा। आईसीसी किसी भी स्थिति में वित्तीय नुकसान नहीं उठाना चाहेगा। ऐसे में कहीं उनका इशारा मेजबान में बदलाव की ओर तो नहीं है। क्योंकि बीसीसीआई का दबदबा विश्व किकेट में बढ़ता ही जा रहा है। हाल ही में केपटाउन में हुई एमसीसी की सालाना बैठक में भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के क्रिकेट के प्रति जुनून और विश्व में क्रिकेट के विस्तार में योगदान के लिए आभार भी जताया गया था। ऐसे में एशिया कप 2023 की तर्ज पर चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन हाइब्रिड आधार पर हो तो इसमें किसी को हैरानी नहीं होनी चाहिए।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article