क्रिकेट

Asia Cup 2023, SL vs BAN Playing XI: आज ये है श्रीलंका और बांग्लादेश की प्लेइंग-11

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Aug 31, 2023, 03:00 PM IST

SL vs BAN Asia Cup 2023, Playing 11, Dream11 Team Prediction Today Match: एशिया कप 2023 के दूसरे मुकाबले में श्रीलंका और बांग्लादेश की टीमों के बीच आज भिड़ंत होगी। जानिए ग्रुप बी के इस मुकाबले में कैसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11।

Image

श्रीलंका-बांग्लादेश प्लेइंग-11

SL vs BAN Asia Cup 2023 Playing 11, Dream11 Team Prediction: श्रीलंका और बांग्लादेश की टीमों के बीच एशिया कप 2023 के दूसरे मुकाबले में गुरुवार को श्रीलंका के पल्लीकल में भिड़ंत होगी। ये ग्रुप बी का पहला मुकाबला है। दोनों टीमों के लिए यह अहम मुकाबला है। दोनों टीमों के सामने अपनी-अपनी मुश्किलें हैं जो प्लेइंग-11 के चयन की राह में उनके सामने आई हैं।

कोरोना ने खड़ी की है श्रीलंका के लिए परेशानी

श्रीलंका की टीम कोरोना से जूझ रही है। हालांकि कुशल परेरा कोरोना से उबर चुके हैं और उनकी वापसी एकादश में संभव है। अगर उन्हें मौका मिलता है तो वो दो साल बाद वनडे फॉर्मेट में खेलने उतरेंगे। फॉर्म में चल रहे वनिंदु हसरंगा के कोरोना पॉजिटिव होने से टीम के सामने लेग स्पिनर के चयन की समस्या आ खड़ी हुई है। ऐसे में एकमात्र विकल्प दुषन हेमथा का है। वहीं बल्लेबाजी की काबीलियत की वजह से ऑलराउंडर दुनिथ वेलालागे बाजी मार सकते हैं।

सीनियर खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी है बांग्लादेश की परेशानी

बांग्लादेश की टीम में सीनियर खिलाड़ियों को जगह नहीं मिली है। अनुभवी दास, तमीम इकबाल और इबादत हुसैन के बगैर टीम श्रीलंका के सामने होगी। ये सभी खिलाड़ी विभिन्न कारणों से बाहर हो गये हैं। लिट्टन दास वायरल बुखार से नहीं उबर सके हैं जबकि तमीम इकबाल और हुसैन चोटिल हैं। ऐसे में युवा खिलाड़ियों के साथ ही बांग्लादेश को मैदान पर उतरना होगा। जिन युवा खिलाड़ियों को एशिया कप में मौका मिलेगा वो इसे निश्चित तौर पर खाली नहीं जाने देंगे।

टीम में तौहित हृदय जैसे युवा खिलाड़ी हैं जिनसे अच्छे प्रदर्शन का आशा हैं। तौहीद साल 2020 में बांग्लादेश की अंडर-19 विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा रहे थे। उन्हें प्लेइंग-11 में मौका मिल सकता है।

श्रीलंका की प्लेइंग-11:

दासुन शनाका (कप्तान), पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, डुनिथ वेलालेज, महीश थीक्षाना, कासुन राजिथा, मथीशा पथिराना।

बांग्लादेश की प्लेइंग-11:

शाकिब अल हसन (कप्तान), मोहम्मद नईम, तंजीद तमीम, नजमुल हुसैन शान्तो, तौहीद ह्रदोय, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), मेहेदी हसन, महेदी हसन, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान।
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article