क्रिकेट

SL vs BAN Live Streaming: डिफेंडिंग चैंपियन श्रीलंका के सामने होगी बांग्लादेश, जानें कब और कहां देखें मुकाबला

एशिया कप के दूसरे मैच में ग्रुप बी में डिफेंडिंग चैंपियन श्रीलंका का सामना बांग्लादेश से होगा। यह मुकाबला पाल्लेकेले क्रिकेट स्टेडियम कैंडी में खेला जाएगा। यदि आप इस मुकाबला का आनंद लेना चाहते हैं तो इससे जुड़े कुछ अहम बातों के बारे में जान लें, जैसे कि यह मैच कब और कहां खेला जाएगा?

Image

श्रीलंका और बांग्लादेश मैच की लाइव स्ट्रीमिंग (साभार-Twitter)

SL vs BAN Live Streaming: पाकिस्तान की जीत के साथ एशिया कप 2023 की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है। टूर्नामेंट के दूसरे दिन डिफेंडिंग चैंपियन श्रीलंका का सामना बांग्लादेश की टीम से होगा। श्रीलंका की टीम जहां इस टूर्नामेंट में अपने कई बड़े खिलाड़ियों की इंजरी से परेशान है तो वहीं बांग्लादेश को भी एशिया कप शुरू होने से ठीक पहले अपने भरोसेमंद बल्लेबाज लिटन दास को खोना पड़ा।

इसके बावजूद दोनों टीम एक दूसरे को टक्कर दे सकती है। बांग्लादेश के लिए अच्छी बात यह है कि टीम की कमान उसके सबसे बड़े मैच विनर शाकिब अल हसन के पास है, जो मैच का रुख अपने दम पर बदलने का माद्दा रखते हैं। वहीं श्रीलंका के लिए यह एक टेस्ट होगा कि वह अपने बड़े खिलाड़ियों की अनुपस्थिति से विचलित हुए बिना बांग्लादेश का डट कर सामना कर सकती है। यदि आप भी रैंकिंग में नंबर 7 और 8 की इस लड़ाई को देखना चाहते हैं तो मैच से पहले कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।

कब खेला जाएगा श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच एशिया कप का दूसरा मैच (SL vs BAN Asia Cup Match Date)

श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच एशिया कप का दूसरा मैच गुरुवार, 31 अगस्त को खेला जाएगा।

कहां खेला जाएगा श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच एशिया कप का दूसरा मैच (SL vs BAN Asia Cup Match Venue)

श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच एशिया कप का दूसरा मैच पाल्लेकेले क्रिकेट स्टेडियम पाकिस्तान में खेला जाएगा।

कितने बजे शुरू होगा पालेकेले क्रिकेट स्टेडियम के बीच एशिया कप का दूसरा मैच (SL vs BAN Asia Cup Match Timing)

श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच एशिया कप का दूसरा मैच भारतीय समयनुसार दोपहर 3 बजे होगा, जबकि इसका टॉस आधा घंटा पहले यानी 2.30 बजे होगा।

टीवी पर कहां देख सकते हैं श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच एशिया कप के दूसरे मैच का लाइव टेलीकास्ट ((SL vs BAN Asia Cup Match on TV)

श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच एशिया कप के दूसरे मैच को आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।

कहां देखें श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच एशिया कप के दूसरे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग ((SL vs BAN Asia Cup Match Live Streaming)

श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच एशिया कप के दूसरे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

TNN Sports Desk
TNN स्पोर्ट्स डेस्क author

खेलों की रोचक दुनिया में हर दिन, हर पल नए कारनामे और हलचल होती हैं। अगर आपकी खेलों में रुचि है और आप दुनियाभर की खेल गतिविधियों के पल-पल के अपडेट्स, घटनाओं और रिकॉर्ड्स से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां न केवल आपको नई और रोचक जानकारियां मिलेंगी बल्कि खेल की दुनिया को देखने और समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के स्पोर्ट्स सेक्शन से जुड़ें और रोजाना खेल की जोश, रोमांच, उत्साह और प्रतिस्पर्धा भरी दुनिया के रोचक अपडेट्स के साथ अपने दिन को शानदार बनाएं।

और पढ़ें
End of Article