क्रिकेट

IND vs PAK: भारत के खिलाफ मुकाबले के लिए पाकिस्तान ने किया अपनी प्लेइंग-11 का ऐलान

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Sep 9, 2023, 08:02 PM IST

पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ एशिया कप 2023 के सुपर फोर मुकाबले के लिए प्लेइंग-11 का ऐलान मैच के एक दिन पहले ही कर दिया है। जानिए किस-किस खिलाड़ी को मिली है एकादश में जगह?

Image

पाकिस्तान क्रिकेट टीम

Photo : AP

कोलंबो: भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप के सुपर 4 राउंड में रविवार को कोलंबो में भिड़ंत होने जा रही है। दोनों टीमों के बीच 2 सितंबर को ग्रुप ए के लीग दौर में खेले गए मुकाबले में बारिश ने कहर बरपाया और मैच पूरा नहीं हो सका। ऐसे में एक बार फिर दोनों टीमों एक दूसरे के सामने आने वाली हैं। इस मुकाबले का भी प्रशंसकों को बसब्री से इंतजार है। हालांकि बारिश का साया इस मैच पर भी मंडरा रहा है। हालांकि इस मैच के लिए एसीसी ने रिजर्व डे का प्रावधान किया है।

एक दिन पहले किया प्लेइंग-11 का ऐलान

इस मैच के एक दिन पहले ही पाकिस्तान ने अपनी प्लेइंग-11 का ऐलान कर दिया है। ऐसा ही पाकिस्तान ने लीग दौर के मुकाबले से पहले भी किया था। पाकिस्तान ने अपनी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। पाकिस्तान चौथे मुकाबले में बगैर किसी बदलाव के मैदान पर उतरेगी।

भारत के खिलाफ मुकाबले के लिए पाकिस्तान की प्लेइंग-11: (Pakistan Playing 11 for Super 4 Match against India): बाबर आजम(कप्तान), शादाब खान(उपकप्तान), फखर जमां, इमाम उल हक,सलमान आगा खान, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद रिजवान(विकेटकीपर), फहीम अशरफ, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रउफ।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article