क्रिकेट

VIDEO: शमी और शार्दुल ने उखाड़ फेंके बांग्लादेशी ओपनर्स के स्टंप, यहां देखिए

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Sep 15, 2023, 03:59 PM IST

IND vs BAN, Watch Video: भारत और बांग्लादेश के बीच एशिया कप 2023 के मुकाबले में टीम इंडिया ने अपने कई खिलाड़ियों को आराम दिया। इसके बावजूद शुरुआत से भारत हावी नजर आया है। पहले बॉलिंग करने उतरी टीम इंडिया के गेंदबाज मोहम्मद शमी और शार्दुल ठाकुर ने शानदार गेंद पर दोनों ओपनर्स को बोल्ड किया, जिसका वीडियो अब वायरल है।

Image

शार्दुल ठाकुर ने तन्जिद हसन को आउट किया (BCCI)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • भारत बनाम बांग्लादेश एशिया कप मैच
  • सुपर-4 राउंड के अंतिम मैच में भारत पहले बॉलिंग करने उतरा
  • शार्दुल ठाकुर और मोहम्मद शमी ने दिए शुरुआती झटके

India (IND) vs Bangladesh (BAN), Shardul Thakur wicket video: कोलंबो में खेले जा रहे एशिया कप 2023 के सुपर-4 राउंड के अंतिम मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ टॉस जीतकर बॉलिंग का फैसला किया। टीम इंडिया के गेंदबाजों ने मैदान पर उतरते ही अपना दबदबा दिखाया। सबसे पहला झटका मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने तीसरे ओवर में लिटन दास के रूप में दे दिया। शमी ने लिटन को बोल्ड किया। वहीं अगले ही ओवर में जिस तरह से शार्दुल ठाकुर ने ओपनर तन्जिद हसन को आउट किया, उसका नजारा देखने लायक था, हालांकि बल्लेबाज से यहां बड़ी चूक भी हुई।

सबसे पहले शमी ने तीसरे ओवर की पहली ही गेंद पर लिटन दास को शून्य पर बोल्ड कर दिया। ये एक शानदार गेंद थी जिस पर बल्लेबाज को बचने का कोई उपाय नहीं दिखा। आउट होने के बाद बांग्लादेश के दूसरे ओपनर तन्जिद हसन पारी को संभालने का प्रयास कर रहे थे। वो 11 गेंदों में 13 रन बना चुके थे। तभी चौथे ओवर की पहली गेंद पर शार्दुल ठाकुर ने एक शॉर्ट गेंद फेंकी जिसको तन्जिद हसन समझ ही नहीं सके और पुल शॉट के लिए प्रयास कर दिया। गेंद ने उनके बल्ले का किनारा लिया और उनका लेग स्टंप उखड़ गया। इस तरह बांग्लादेशी टीम को 15 रन के अंदर दूसरा झटका लग गया।

देखिए शमी और शार्दुल के विकेट के वीडियो

वैसे आपको बता दें कि ये मुकाबला महज औपचारिकता है क्योंकि टीम इंडिया पहले ही फाइनल में एंट्री हासिल कर चुकी है। जबकि बांग्लादेश फाइनल की रेस से दौड़ से बाहर है।

श्रीलंकाई टीम ने पिछले मुकाबले में पाकिस्तान को रोमांचक अंदाज में शिकस्त देते हुए फाइनल में जगह बना ली है और अब 17 सितंबर (रविवार) को खिताबी मुकाबले में भारत और श्रीलंका की टीमें आमने-सामने होंगी।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article