क्रिकेट

हमने 6 साल में कई टीमों की सफलतापूर्वक मेजबानी की है, जय शाह की सुरक्षा चिंता पर बोले शाहीद अफरीदी

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Sep 8, 2023, 12:28 PM IST

Shahid Afridi vs Jay Shah: पाकिस्तान और श्रीलंका के संयुक्त मेजबानी में एशिया कप 2023 का आयोजन हो रहा है। इस टूर्नामेंट की पहले मेजबानी पाकिस्तान के पास थी। लेकिन बाद में 9 मैच श्रीलंका स्थानांतरित कर दिया गया था। पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी शाहिद अफरीदी ने जय शाह के बयान पर बड़ा बयान दिया है।

Image

जय शाह और शाहीद अफरीदी। (फोटो- Twitter)

Photo : Twitter

Shahid Afridi vs Jay Shah: पाकिस्तान और श्रीलंका के संयुक्त मेजबानी में इन दिनों एशिया कप का आयोजन किया जा रहा है। एशिया कप के कुल 13 मुकाबलों में से 4 मैचों की मेजबानी पाकिस्तान को मिली थी, जबकि 9 मैचों की मेजबानी श्रीलंका के पास है। टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला श्रीलंका में ही खेला जाएगा। इस बीच एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) के अध्यक्ष जय शाह ने पाकिस्तान में एशिया कप में नहीं खेलने का खुलासा किया। अब उनके बयान पर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहीद अफरीदी का रिएक्शन आया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर पाकिस्तान की मेजबानी के आंकड़े शेयर किए हैं।

क्या कहा था जय शाह ने

एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) के अध्यक्ष जय शाह ने कहा था कि सभी पूर्ण सदस्य, मीडिया अधिकार हासिल करने वाले और स्टेडियम के अंदर के अधिकार हासिल करने वाले पाकिस्तान में पूरे टूर्नामेंट को लेकर हिचकिचा रहे थे। पाकिस्तान में सुरक्षा और वर्तमान में आर्थिक परिस्थिति को देखते हुए यह बातें उठ रही थी।

अब शाहीद अफरीदी ने क्या कहा

पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी शाहीद अफरीदी ने जय शाह के बयान पर अपना बयान जारी किया है। उन्होंने सोशन मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि मैंने श्रीमान जय शाह के पाकिस्तान में सुरक्षा स्थिति को लेकर दिए गए बशन को सुना है। उनकी याद के नलिए बता दें कि पाकिस्तान पिछले 6 सालों में इन खिलाड़ी/टीमों की मेजबानी की है।
  • 2017- आईसीसी वर्ल्ड -11 और श्रीलंका
  • 2018- वेस्टइंडीज
  • 2019 - वेस्टइंडीज (महिला), बांग्लादेश (महिला) और श्रीलंका
  • 2020- बांग्लादेश, पाकिस्तान सुपर लीग, एमसीसी और जिम्बाब्वे
  • 2021- वेस्टइंडीज, पीएसएल, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज
  • 2022- ऑस्ट्रेलिया, पीएसएल, विंडीज, बीडी यू19, आयरलैंड (महिला), इंग्लैंड-2
  • 2023- न्यूजीलैंड-2, पीएसएल, महिला एग्जीबिशन मैच, एशिया कप 2023 और दक्षिण अफ्रीका (महिला)।

इसमें कोई शक की बात नहीं है श्रीमान शाह जी। पाकिस्तान आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में भारत की मेजबानी को तैयार है।

एशिया कप में ऐसा है पाक टीम का हाल

पाकिस्तान और श्रीलंका के संयुक्त मेजबानी में एशिया का आयोजन चल रहा है। पाकिस्तान अपने सभी 4 मैचों की मेजबानी कर चुका है। वहीं, टूर्नामेंट में लीग मुकाबले खत्म हो चुके हैं और सुपर-4 मुकाबले चल रहे हैं। पाकिस्तान को लीग के दो मैचों में से एक में जीत मिली थी, जबकि एक मैच बारिश के कारण नहीं खेला जा सका था। वहीं, सुपर फोर के पहले मुकाबले में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 7 विकेट से हराकर आसान जीत हासिल की थी।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article