क्रिकेट

Asia Cup 2023, IND vs BAN Pitch Report, Weather: भारत-बांग्लादेश सुपर-4 मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल, यहां जानिए

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Sep 15, 2023, 10:09 AM IST

Asia Cup 2023 Super-4 Round, IND vs BAN ODI Pitch Report R Premadasa Stadium and Colombo Weather Forecast Today: आज (15 September 2023) एशिया कप 2023 में सुपर-4 राउंड का आखिरी मुकाबला खेला जाएगा। ये मैच भारत और बांग्लादेश के बीच होगा। जानिए इस मैच की पिच रिपोर्ट और कोलंबो में आज के मौसम का पूरा हाल।

Image

भारत-बांग्लादेश पिच रिपोर्ट

KEY HIGHLIGHTS
  • एशिया कप 2023 सुपर-4 राउंड का अंतिम मैच
  • भारत और बांग्लादेश की टीमें आमने-सामने
  • कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में होगा मैच

India vs Bangladesh (IND vs BAN) Pitch Report R Premadasa Stadium, Colombo Weather Today: एशिया कप 2023 में आज टूर्नामेंट के सुपर-4 राउंड का आखिरी मैच खेला जाएगा। इस मैच में भारतीय क्रिकेट टीम का सामना होगा बांग्लादेश क्रिकेट टीम से। ये मुकाबला महज औपचारिकता होगी, क्योंकि टीम इंडिया अंक तालिका में शीर्ष पर होते हुए पहले ही फाइनल में जगह पक्की कर चुकी है, जबकि बांग्लादेश की टीम पहले ही फाइनल की दौड़ से बाहर हो गई है। भारतीय टीम यहां अपनी बेंच स्ट्रेंथ आजमा सकती है। मुकाबला भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 3 बजे शुरू होगा।

भारत और बांग्लादेश के बीच अब तक वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 39 मुकाबले खेले जा चुके हैं, इनमें से भारतीय टीम ने अब तक 31 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि बांग्लादेश की टीम को सिर्फ 7 मुकाबलों में जीत हासिल हुई है। वहीं एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला था। एशिया कप एक न्यूट्रल वेन्यू (श्रीलंका) पर हो रहा है। ऐसे में न्यूट्रल वेन्यू के आंकड़े भी अहम हैं। किसी और देश में दोनों टीमों ने 11 मुकाबले खेले हैं जिसमें 10 मैच भारत ने जीते हैं और बांग्लादेश सिर्फ एक मैच जीत सका है। तो आइए जान लेते हैं कि आज के मैच में पिच रिपोर्ट कैसी होने वाली है और कैसा होगा कोलंबो का मौसम।

भारत-बांग्लादेश मैच की पिच रिपोर्ट कैसी होगी? (IND vs BAN Pitch Report)

टीम इंडिया और बांग्लादेश क्रिकेट टीम के बीच ये मुकाबला कोलंबो में खेला जाएगा। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम की पिच की बात करें तो बार-बार यहां देखा जा चुका है कि पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को ज्यादा फायदा मिला है। पिछले चारों मुकाबलों में इस मैदान पर पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 250 का आंकड़ा पार किया है, जबकि टीम इंडिया ने तो पाकिस्तान के खिलाफ 300 का आंकड़ा पार करते हुए 356 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया था। बल्लेबाजों के लिए इस पिच पर पहले बैटिंग करना बेहद आसान सा साबित होता दिख रहा है। जबकि बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम पहले तेज गेंदबाजों और फिर उसके बाद पूरे मैच में स्पिनर्स के सामने लड़खड़ाती नजर आ रही हैं।

आज कैसा होगा कोलंबो का मौसम? (Colombo Weather Forecast Today)

एशिया कप 2023 के सुपर-4 राउंड के इस अंतिम मैच का आयोजन भी कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में होने जा रहा है। भारत और बांग्लादेश के फैंस की नजरें जितना खिलाड़ियों पर होंगी, उतना ही आसमान पर भी, क्योंकि जब से यहां मुकाबले शुरू हुए हैं बारिश ने किसी भी मैच में पीछा नहीं छोड़ा है। आज भी कहानी कुछ ऐसी ही हो सकती है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक आज यहां 60 प्रतिशत बारिश के आसार हैं। हालांकि जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ता है यहां की स्थिति बदलती जाती है और बार-बार बारिश थमती और होती रहती है। लेकिन इतना तय है कि बारिश से सामना होगा ही। अब वो कितनी देर के लिए होता है ये देखना दिलचस्प रहेगा। आज के तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेंटीग्रेड तक रहने के आसार हैं जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेंटीग्रेड तक रह सकता है।

भारत और श्रीलंका की टीमें

टीम इंडियाः रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या (उप कप्तान), जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, और कुलदीप यादव।

बांग्लादेश क्रिकेट टीमः शाकिब अल हसन (कप्तान), अनामुल हक बिजॉय, नजमुह हुसैन शांटो, मेहदी हसन मिराज, शोरीफुल इस्लाम, नासुम अहमद, शाक मेहदी हसन, तास्किन अहमद, हसन महमूद, मुस्तफिजुर रहमान, नईम शेख, शमीम हुसैन, तंजिद हसन तमीम, तंजिम हसन साकिब, तौहिद हृदय और अफीफ हुसैन ध्रुबो।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article