LIVE
IND vs BAN, Asia Cup 2023: बांग्लादेश ने टीम इंडिया को हराकर 6 रन से दर्ज की जीत
IND vs BAN, Asia Cup 2023: बांग्लादेश ने सुपर फोर के आखिरी मैच में बड़ा उलटफेर करते हुए टीम इंडिया को 6 रन से हरा दिया। टीम इंडिया के सामने जीत के लिए 266 रन का लक्ष्य था, लेकिन गिल के शानदार 121 रन की पारी के बावजूद पूरी टीम 259 रन बनाकर आउट हो गई। बांग्लादेश की ओर से मुस्तफिजुर रहमान ने सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए जबकि तंजीम हसन और मेहदी हसन ने 2-2 विकेट झटके। इससे पहले
शाकिब अल हसन की 80 रन की कप्तानी पारी के दम पर बांग्लादेश ने टीम इंडिया के सामने 266 रन का लक्ष्य रखा। शाकिब के अलावा तौहिद ह्रदोय ने 54 और नसुम अहमद ने 44 रन की पारी खेली। भारत की ओर से सर्वाधिक 3 विकेट शार्दुल ठाकुर ने झटके जबकि मोहम्मद शमी ने 2 विकेट चटकाए।
WATCH INDIA VS BANGLADESH LIVE SCORE STREAMING ONLINE
SEPT 15, 2023 23:15 IST
IND vs BAN Live Score: बांग्लादेश ने टीम इंडिया को थमाई एशिया कप 2023 की पहली हार
बांग्लादेश ने टीम इंडिया को 11 साल बाद हरा दिया है। कोलंबो में खेले गए मुकाबले में बांग्लादेश ने 6 रन से जीत दर्ज की।
SEPT 15, 2023 22:55 IST
IND vs BAN Live Score: क्या शार्दुल के विकेट से बांग्लादेश ने कर ली वापसी
11 गेंद पर टीम इंडिया को 17 रन बनाने हैं और मोहम्मद शमी और अक्षर पटेल बल्लेबाजी कर रहे हैं। शार्दुल ठाकुर 11 रन बनाकर आउट हो गए हैं।
SEPT 15, 2023 22:01 IST
IND vs BAN Live Score: शुभमन गिल का चौथा शतक
शुभमन गिल ने अपने वनडे करियर का चौथा शतक जड़ दिया है। इतना ही नहीं उन्होंने 2023 में अपना 1000 रन भी पूरा कर लिया है।
SEPT 15, 2023 21:25 IST
IND vs BAN Live Score: सूर्या और गिल अर्धशतकीय साझेदारी के करीब
एशिया कप में पहला मैच खेल रहे सूर्या अब तक अच्छे नजर आए हैं। गिल के साथ उन्होंने 5वें विकेट के लिए 38 रन की साझेदारी कर ली है। 31 ओवर के बाद टीम इंडिया ने 4 विकेट के नुकसान पर 133 रन बना लिए हैं।
SEPT 15, 2023 20:33 IST
IND vs BAN Live Score: मेहदी हसन ने तोड़ी पार्टनरशिप
मेहदी हसन ने केएल राहुल को आउट कर गिल के साथ खतरनाक दिख रहे पार्टनरशिप को तोड़ दिया है। 74 रन के स्कोर में टीम इंडिया ने अपना तीसरा विकेट गंवा दिया है।
SEPT 15, 2023 19:59 IST
IND vs BAN Live Score: 10 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 42
रोहित और तिलक के विकेट के बाद गिल और राहुल ने संभाला। 10 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 42
SEPT 15, 2023 19:29 IST
IND vs BAN Live Score: बांग्लादेश की धमाकेदार शुरुआत
रोहित के बाद तिलक वर्मा को भी आउट कर बांग्लादेश ने धमाकेदार शुरुआत की है। रोहित खाता भी नहीं खोल पाए जबकि तिलक 5 रन बनाकर आउट हुए।
SEPT 15, 2023 19:17 IST
IND vs BAN Live Score: खाता भी नहीं खोल पाए हिटमैन
तंजीम हसन ने दूसरे ही गेंद पर रोहित को किया आउट, बिना खाता खोले गए पवेलियन।
SEPT 15, 2023 18:44 IST
IND vs BAN Live Score: बांग्लादेश ने 266 रन का लक्ष्य रखा
बांग्लादेश ने टीम इंडिया के सामने 266 रन का लक्ष्य रखा है। बांग्लादेश की ओर से सर्वाधिक 80 रन शाकिब अल हसन ने बनाए।
SEPT 15, 2023 18:27 IST
IND vs BAN Live Score: प्रसिद्ध कृष्णा ने झटका पहला विकेट
प्रसिद्ध कृष्णा ने अपना पहला विकेट ले लिया है। उन्होंने नसुम को 44 रन के निजी स्कोर पर आउट कर बांग्लादेश को 8वां झटका दिया है।
SEPT 15, 2023 17:59 IST
IND vs BAN Live Score: बांग्लादेश ने अपना 7वां विकेट गंवा दिया है
मोहम्मद शमी ने अर्धशतकीय पारी खेलने वाले तौहिद को 54 रन के निजी स्कोर पर आउट कर दिया है। शमी का यह मैच में दूसरा विकेट है। इससे पहले उन्होंने लिटन दास को क्लीन बोल्ड किया था।
SEPT 15, 2023 17:41 IST
IND vs BAN Live Score: शाकिब और ह्रदोय की बल्लेबाजी से 200 के करीब बांग्लादेश
बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन की 80 रन की शानदार पारी के दम पर बांग्लादेश ने कुछ हद तक मैच में वापसी कर ली है। 36 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 169 रन बना लिए हैं।
SEPT 15, 2023 17:05 IST
IND vs BAN Live Score: ह्रदोय और शाकिब की साझेदारी
ह्रदोय और शाकिब ने 68 रन की साझेदारी कर बांग्लादेश की टीम को मैच में वापस ला दिया है।
SEPT 15, 2023 16:55 IST
IND vs BAN Live Score: शाकिब की कप्तानी पारी
शाकिब अल हसन ने भारत के खिलाफ 9वां अर्धशतक जड़ दिया है। शाकिब और ह्रदोय ने 5वें विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी भी पूरी कर ली है।
SEPT 15, 2023 16:48 IST
IND vs BAN Live Score: बांग्लादेश के 100 रन पूरे
24वें ओवर में बांग्लादेश ने 100 रन पूरे कर लिए हैं। कप्तान शाकिब अल हसन 37 और ह्रदोय 25 रन बनाकर खेल रहे हैं।
SEPT 15, 2023 16:44 IST
IND vs BAN Live Score: तौहिद ह्दोय ने जड़ा मैच का पहला छक्का
तौहिद ह्रदोय ने तिलक वर्मा की गेंद पर मैच का पहला छक्का जडा। इस ओवर में उन्होंने तिलक की अच्छी-खासी पिटाई की।
SEPT 15, 2023 16:13 IST
IND vs BAN Live Score: अक्षर पटेल ने तोड़ी पार्टनरशिप
अक्षर पटेल ने मेहदी हसन मिराज को 13 रन के निजी स्कोर पर आउट कर बांग्लादेश को चौथा झटका दिया है। मिराज और शाकिब के बीच चौथे विकेट के लिए 31 रन की पार्टनरशिप हुई।
SEPT 15, 2023 15:54 IST
IND vs BAN Live Score: 10वें ओवर में दो कैच हुए ड्रॉप
बांग्लादेश के लिए 10वां ओवर भाग्यशाली रहा। इस ओवर में मेहदी हसन मिराज को दो जीवनदान मिले। पहला कैच तिलक वर्मा ने ड्रॉप किया तो दूसरा कैच सूर्या ने छोड़ा। उस वक्त मिराज 3 रन के स्कोर पर खेल रहे थे।
SEPT 15, 2023 15:45 IST
IND vs BAN Live Score: शाकिब और मिराज पर बड़ी जिम्मेदारी
शाकिब अल हसन और मेहदी हसन मिराज पर बांग्लादेश की बल्लेबाजी को मैच में वापसी दिलाने की बड़ी जिम्मेदारी है। 3 विकेट पहले ही खो चुकी है बांग्लादेश।
SEPT 15, 2023 15:32 IST
IND vs BAN Live Score: अनामुल हक भी हुए आउट
शार्दूल का शानदार प्रदर्शन जारी है। मैच में उन्होंने अपना दूसरा विकेट हासिल कर लिया है। शार्दूल ने 4 रन के निजी स्कोर पर अनामुल हक को आउट कर दिया है। बांग्लादेश की टीम पावरप्ले के दौरान 28 रन के स्कोर पर 3 विकेट गंवा चुकी है।
