क्रिकेट

'कोई भारत की अनदेखी नहीं कर सकता', रमीज राजा के धमकी भरे बयान पर अनुराग ठाकुर ने दिया करारा जवाब

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 26, 2022, 03:31 PM IST

Union Sports Minister Anurag Thakur on PCB chief Ramiz Raja: पीसीबी प्रमुख रमीज राजा को भारत को वनडे विश्व कप 2023 का बॉयकॉट करने की धमकी दी थी, जिसपर खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने करारी जवाब दिया है।

Image

रमीज राजा और अनुराग ठाकुर

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह के जब से एशिया कप 2023 को तटस्थ स्थल पर खेलने की बात कही है, तब से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) बौखलाया हुआ है। बता दें कि अगले एशिया कप की मेजबानी पाकिस्तान के पास है। पीसीबी अध्यक्ष रमीज राजा ने हाल ही में एक बार धमकी दी कि अगर टीम इंडिया एशिया कप में भाग लेने पाकिस्तान नहीं आएगी तो पाकिस्तान टीम भी वनडे विश्व कप 2023 में खेलने के लिए भारत नहीं जाएगी।

खेल मंत्री ने दिया करारा जवाब

रमीज के धमकी बयान पर केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि कोई भी देश भारत की अनदेखी नहीं कर सकता है। एएनआई के मुताबिक, अनुराग ने कहा, 'सही समय का इंतजार करें। खेल की दुनिया में भारत एक बड़ी ताकत है और कोई भी देश भारत की अनदेखी नहीं कर सकता है।' गौरतलब है कि 2011 के बाद पहली बार 50 ओवर के विश्व कप का आयोजन भारतीय सरजमीं पर होना है। ओवर ऑल भारत में चौथी बार वनडे विश्व कप खेला जाएगा।

रमीज राजा ने कही थी ये बात

भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय क्रिकेट संबंध पिछले एक दशक से नहीं चल रहे हैं। दोनों देशों की टीमें एशिया कप और आईसीसी इवेंट्स के अलावा अन्य किसी टूर्नामेंट में एक दूसरे से नहीं भिड़ रही हैं। रमीज राजा का ने एक इंटरव्यू के दौरान धमकी देते हुए कहा है कि हमारी राय बिलकुल साफ है, अगर भारतीय टीम एशिया कप के लिए पाकिस्तान नहीं आएगी तो हम भी भारत नहीं जाएंगे। वो हमारे बगैर विश्व कप का आयोजन कर सकते हैं। हम इस मामले में आक्रामक रवैया अपनाएंगे।

पीसीबी अध्यक्ष ने आगे कहा कि हमारी टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही है। मैंने हमेशा कहा है कि हमें पाकिस्तान क्रिकेट की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की बात कही है। ऐसा तभी हो सकता है जब हम अच्छा प्रदर्शन करें। साल 2021 के टी20 विश्व कप में हमने भारतीय टीम को हराया था। हमने भारतीय टीम को टी20 एशिया कप में भी हराया था। एक साल के अंतराल में पाकिस्तान ने बिलियन डॉलर इकोनॉमी वाली टीम को दो बार मात दी है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article