अध्यात्म

Vastu Tips: ऑफिस की टेबल पर रखी ये चीजें आपको कर देंगी बर्बाद, आज ही सुधारें ये गलतियां

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 30, 2022, 11:32 AM IST

Vastu Tips: नौकरी में दिन-रात जमकर मेहनत करने के बावजूद लोगों को मनचाही सफलता नहीं मिल पाती है। प्रमोशन और इंक्रीमेंट से जुड़ी परेशानियां हमेशा घेरे रहती हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, वर्किंग प्लेस पर ऐसी दिक्कतों की असल वजह हमारी वो गलतियां हैं, जिन्हें जल्दी ही सुधार लेना बेहतर है।

Image

ऑफिस की टेबल पर रखी ये चीजें आपको कर सकती हैं बर्बाद

KEY HIGHLIGHTS
  • ऑफिस की टेबल पर कभी नहीं रखनी चाहिए ये 5 चीजें
  • इंक्रीमेंट-प्रमोशन में बढ़ाएंगी दिक्कतें
  • सहकर्मियों के साथ बिगड़ेंगे रिश्ते

Vastu Tips: नौकरी में तरक्की पाने के लिए लोग दिन-रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार उनकी छोटी-छोटी गलतियों के चलते जीवन में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ जाता है। नतीजन कार्य स्थल पर उन्हें बुरे परिणाम भुगतने पड़ते हैं। इंक्रीमेंट रुक जाता है। रुपये-पैसे की दिक्कत बढ़ने लगती है। कमाते हुए भी इंसान कर्जदार रहता है। इस बर्बादी के पीछे वास्तु शास्त्र के कुछ ऐसे नियम होते हैं, जिन्हें जाने-अनजाने हम एवॉइड कर देते हैं। आइए जानते हैं कि ऑफिस में कौन सी गलतियां करने से बचना चाहिए।

सीट पर खाना- ऑफिस की टेबल पर भूलकर भी खाने की गलती ना करें। वास्तु के अनुसार ऐसा करना बहुत गलत होता है। ऐसा करने से हमारी एकाग्रता और कार्यशैली में बाधाएं उत्पन्न होती हैं।

पावर नैप- अक्सर आपने देखा होगा कि थोड़ा सा रिलैक्स होने के चक्कर में लोग काम के बीच में टेबल पर सिर रखकर पावर नैप (झपकी) ले लेते हैं। वास्तु के अनुसार ऐसा करना गलत है। इससे बेहतर है कि आप टैरेस या गार्डन में कुछ देर टहल आएं या चाय-कॉफी से अपनी थकान मिटा लें।

कांटेदार पौधे- आपने देखा होगा कि ऑफिस की टेबल को सुंदर बनाने के लिए कुछ लोग पौधे रख लेते हैं। अपने आस-पास पौधे रखना ठीक है, लेकिन कभी भी कांटेदार पौधों को ऑफिस की टेबल पर ना रखें। इससे सहकर्मियों के बीच विवाद, तनाव की स्थिति पैदा होती है।

दराज में खर्चों की लिस्ट- ऑफिस की टेबल में अगर दराज की सुविधा है तो उसमें कुछ खास चीजें रखने से बचें। इसमें कभी भी इलेक्ट्रिसिटी बिल, खाने-पीने का बिल या खर्चों की लिस्ट नहीं रखनी चाहिए। अपने पर्स में भी आपको ये चीजें रखने से बचना चाहिए।

ये गलती भी ना करें- ऑफिस की टेबल को कभी भी अव्यवस्थित ना रखें। इस जगह पर कभी भी सामान फैला हुआ नहीं रहना चाहिए। आपकी ये छोटी सी लापरवाही पूरे करियर पर भारी पड़ सकती है।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article