Hanuman ji 12 names with meaning: हिंदू धर्म में भगवान हनुमान को सभी विघ्न-बाधाओं को दूर करने वाले देवता के रूप में पूजा जाता है। मंगलवार का दिन भगवान हनुमान को समर्पित है। ऐसी आती है आ सकती मान्यता है, कि यदि व्यक्ति हनुमान जी की पूजा पूरी आराधना से करें,तो उसके जीवन में किसी प्रकार की विघ्न बाधाएं कभी नहीं आ सकती हैं। भगवान हनुमान की पूजा करने से व्यक्ति को सांसारिक सुखों की प्राप्ति होती है और उसकी आयु भी लंबी हो जाती हैं।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि कुंडली में साढ़ेसाती या ढैया का प्रभाव हो, तो भगवान हनुमान की पूजा करने से यह समस्या बहुत हद तक दूर हो सकती हैं। बता दें भगवान हनुमान शिव के 11वें रुद्र अवतार है। भगवान हनुमान श्री राम के परम भक्त है। जो व्यक्ति मंगलवार के दिन भगवान राम की पूजा अर्चना करता है, उसे भी हनुमान जी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। तो आइए आज हम आपको हनुमान जी के उन 12 चमत्कारी नाम अर्थ के साथ बताते हैं, जिसे पढ़ने के बाद आपके जीवन की सभी दुख विपत्तियां हमेशा के लिए दूर हो सकती हैं। तो चलिए बिना देर किए हुए भगवान हनुमान के 12 नाम अर्थ के साथ जान लें।
भगवान हनुमान के 12 नाम अर्थ के साथ
हनुमान
अर्थ- अहंकार का हनन करना
अंजनी सुत
अर्थ - माता अंजनी के पुत्र
महाबल या महाबली
अर्थ- बलशाली (चूकिं हनुमान जी ने संजीवनी बूटी लाने के लिए एक हाथ से ही विशाल पहाड़ उठा लिया था और एक छलांग में ही समुद्र को पार किया था। इसीलिए उन्हें महाबली के नाम से भी जाना जाता है।)
पवन पुत्र
अर्थ- वायु देवता के पुत्र
रामेष्ठ
अर्थ- राम जी के बहुत प्रिय
फाल्गुन सखा
अर्थ- अर्जुन के मित्र (चूकिं हनुमान जी अर्जुन के मित्र थे, इसीलिए उन्हें फाल्गुन सखा भी कहा जाता है)
पिंगाक्ष
अर्थ- भूरे नेत्र अथवा भूरी आंखों वाले
अमित विक्रम
अर्थ- वीरता की साक्षात मूर्ति
उदधि क्रमण
अर्थ- समुद्र को छलांग लगाने वाले
सीता शोक विनाशक
अर्थ- सीता के शोक को दूर करने वाले।
लक्ष्मण प्राण दाता
अर्थ- लक्ष्मण को प्राण देने वाले। भगवान लक्ष्मण मूर्छित हो गए थे, तो हनुमान जी ने संजीवन बूटी लाकर लक्ष्मण जी को जीवित किया था। इसलिए उन्हें लक्ष्मण प्राण दाता कहा जाता है।
दशग्रीव दर्पहा
अर्थ- रावण के घमंड को चूर करने वाले।
