अध्यात्म

World Diabetes Day 2022: अगर कुंडली में ये ग्रह हैं कमजोर तो हो सकता है डायबिटीज का रोग, यहां जानें बचाव के उपाय

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 13, 2022, 03:22 PM IST

World Diabetes Day 2022: अगर किसी जातक की कुंडली में कुछ ग्रह कमजोर हैं तो इस वजह से उस जातक को डायबिटीज का खतरा हो सकता है।

Image

World Diabetes Day 2022: अगर कुंडली में ये ग्रह हैं कमजोर तो हो सकता है डायबिटीज का रोग, यहां जानें बचाव के उपाय

World Diabetes Day 2022: मनुष्य के जन्‍म से लेकर मृत्यु तक उसके जीवन में ग्रहों का बहुत असर पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र की माने तो हमारी कुंडली के अनुसार ग्रह में उतार-चढ़ाव होता है। ग्रह मजबूत होने पर यह अच्छा फल देते हैं, वहीं ग्रह कमजोर होने की दशा में इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। ग्रहों का हमारे स्वास्थ्य से गहरा संबंध है, जो हमें लंबी आयु, एक स्वास्थ्य शरीर देते हैं। वहीं जब यह कमजोर होते हैं तो हमें स्‍वास्‍थ्‍य संबंधी कई परेशानियों को सामान करना पड़ता है।

वैसे ही आज सबसे आम बीमारी है डायबिटीज, जिससे आजकल हर कोई परेशान है। वैसे तो य‍ह बीमारी गलत खानपान, बिगडी हुई लाइफस्‍टाइल और अनुवांशिक कारणों से होती है, लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि इस बीमारी का संबंध ग्रहों की खराब स्थिति से भी होता है। कुंडली में इन ग्रहों के खराब होने पर डायबिटीज जैसे रोग होते हैं। विश्व डायबिटीज दिवस (World Diabetes day) पर जानिए यह लाइलाज बीमारी किन ग्रहों के कमजोर होने पर होती है।

लंबी बीमारियों की वजह होता है शनि ग्रह

डायबिटीज जैसी बीमारी ताउम्र चलती हैं यदि एक बार यह हो जाए तो इसका इलाज सारी उम्र चलता है। ज्योतिष अनुसार व्यक्ति के जीवन में लंबी बीमारी की वजह शनि ग्रह का कमजोर होना माना जाता है। ऐसे में शनि ग्रह की खराब स्थिति कई बीमारियों की वजह बन सकती है ।

शनि ग्रह को मजबूत करने के उपाय

  • पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं
  • शनिवार को काले कुत्ते को सरसों का तेल लगाकर रोटी दें।
  • हनुमान जी की पूजा व पाठ करें साथ ही सूर्य देव को जल चढ़ाएं ।

शुक्र की कमजोर स्थिति बनती है कारण

शुक्र को एक खूबसूरत और आकर्षक ग्र‍ह माना जाता है, अगर यह आपकी कुंडली में मजबूत है, तो आपको सारी सुख सुविधा, सम्पन्न वैवाहिक जीवन मिलता है। वहीं अगर शु‍क्र कमजोर है तो यह कई बीमारियों का कारक बन जाता है। इस ग्रह के कमजोर होने पर व्यक्ति को गुप्त रोग,कुष्ठ रोग और डायबिटीज जैसी बीमारियां हो सकती हैं।

शुक्र ग्रह को मजबूत करने के उपाय

  • शुं शुक्राय नम: या शुं शुक्राय नम:” का कम से कम 108 बार जाप करें।
  • शुक्र की मजबूती के लिए सफेद चीजें जैसे सफेद मोती,चीनी, दूध, सफेद वस्त्र का दान करें।
  • महिलाओं का साथ कभी भी दुर्व्यवहार न करें।
राहु पैदा करता है समस्या

शुक्र और शनि ग्रह के साथ-साथ राहु की दशा सही नहीं हैं तो यह आपको समस्या में डाल सकता है। राहु कमजोर होने पर सीधा असर हमारे मन पर डालता है इससे तनाव बढ़ता है जो डायबिटीज का सबसे बड़ा कारण है।

राहु को मजबूत करने के उपाय

  • शंकर भगवान की आराधना करें।
  • सुबह उठकर तुलसी के पत्ते का सेवन करें।
  • चांदी का सिक्का हमेशा साथ रखें।
  • लोहे का छल्ला व कडा धारण करें।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article