March Numerology Horoscope 2023 In Hindi: मार्च माह का सम्बंध अंक 03 से है। 03 का अंक गूढ़ आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। यह अंक बहुत ही शुभ होता है। यह सफलता का मूल अंक है। 03 का स्वामी ग्रह गुरु है। अंक 03 के मित्र अंक 01, 02 तथा 09 हैं। अंक ज्योतिष अनुसार जिन लोगों का जन्म मूलांक 3 है उनके लिए ये महीना खास होने वाला है। नौकरी में प्रमोशन के प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं। जानें अन्य मूलांक वालों के लिए मार्च का महीना कैसा रहेगा।
मार्च 2023 अंकज्योतिष राशिफल (March 2023 Ankjyotish Rashifal)
जन्मांक 01
शुभ अंक-03 व 09
नौकरी व व्यवसाय- नौकरी में नामांक 01 व 03 की हेल्प से प्रगति होगी।गुरु आपका का भाग्य स्वामी है।सूर्य व चन्द्रमा आपको नौकरी में प्रोमोशन दे सकता है।
स्वास्थ्य-मंगल उदर रोग से परेशानी दे सकता है। मसूर का दान करें।
जन्मांक 02
शुभ अंक-03 व 07
जाँब व व्यवसाय- चन्द्रमा अंक स्वामी है। गुरु व सूर्य का प्रभाव रहेगा। नौकरी में कार्यों के दबाव को लेकर परेशानी रह सकती है। नामांक 03 व 09 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य-इस माह आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।
जन्मांक 03
शुभ अंक- 04 व 07
नौकरी व व्यवसाय- गुरु व मित्र ग्रह मंगल नौकरी में प्रोमोशन दे सकते हैं। माह स्वामी गुरु के सपोर्ट से व्यवसाय में भी उन्नति है।
स्वास्थ्य-गुरु स्वास्थ्य बेहतर करेंगे।
जन्मांक 04
शुभ अंक- 05 व 08
नौकरी व व्यवसाय- भाग्यांक 03 टीचिंग, बैंकिंग व मीडिया फील्ड में जाँब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में नामांक 03 व 09 से शुभ लाभ है।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।
जन्मांक 05
शुभ अंक-06 व 09
नौकरी व व्यवसाय- गुरु व इस अंक का स्वामी बुध का सहयोग हैं। नौकरी में अंक 04 व 07 से लाभ मिलेगा। नौकरी में प्रोमोशन के संकेत हैं। बिजनेस में किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
जन्मांक 06
शुभ अंक-05 व 07
नौकरी व व्यवसाय- व्यवसाय में अंक स्वामी शुक्र व गुरु का सपोर्ट है।यह सफलता का माह है। नौकरी में नामांक 09 व 03 के उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य-नेत्र के मरीज सावधानी बरतें।
जन्मांक 07
शुभ अंक-06 व 08
नौकरी व व्यवसाय- नौकरी में अपने परफार्मेंस से आप खुश रहेंगे। व्यवसाय में प्रगति है।
स्वास्थ्य- बीपी व शुगर के रोगी सावधानी बरतें।
जन्मांक 08
शुभ अंक-04 व 06
नौकरी व व्यवसाय- इस माह अंक स्वामी शनि व गुरु का सपोर्ट रहेगा। नौकरी में प्रोमोशन की तरफ प्रयास का समय है। गुरु व मित्र सूर्य बहुत जल्द व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं ।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
जन्मांक 09
शुभ अंक-01 व 02
नौकरी व व्यवसाय- गुरु व इस अंक का स्वामी मंगल व मित्र ग्रह सूर्य व्यवसाय में लाभ देगा। नौकरी में नामांक 02 व 09 के उच्चधिकारियों के हेल्पफुल व्यवहार को लेकर खुश रहेंगे।
स्वास्थ्य- राहु बोन विकार दे सकता है।उड़द का दान करें।
