अध्यात्म

MahaShivratri 2023: सिर्फ श्रीविष्णु ही नहीं शिव भी हैं अवतारी, यहां पढ़ें भाेलेनाथ के अवतारों की पूरी जानकारी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 18, 2023, 11:49 AM IST

Maha Shivratri 2023 : 18 फरवरी काे महाशिवरात्रि का पावन पर्व मनाया जाएगा। भगवान शिव और पार्वती को समर्पित इस दिन पर होती है विशेष पूजा। महाशिवरात्रि पर भगवान भाेलेनाथ के अवतारों का स्मरण करने से होती है कृपा । आइए जाने भगवान शिव के अवतारों की पूरी जानकारी -

Image

भगवान शिव के अवतार

KEY HIGHLIGHTS
  • शिव पुराण के अनुसार 19 अवतार है भगवान शिव के
  • दसावतार के अलावा रुद्रा अवतारों का भी हैं यहां वर्णन
  • भगवान शिव के अंशावतारों की भी दी गयी है जानकारी

MahaShivratri 2023: नंदी की सवारी करने वाले, कैलाश पर्वत पर अघोरी, वैरागी के रूप में रहने वाले भगवान भाेलेनाथ महाशिवरात्रि के दिन माता गौरी से परिणय सूत्र में बंधेंगे। 18 फरवरी, महाशिवरात्रि का पर्व सनातन धर्म के प्रमुख पर्वों में से एक है। इस महारात्रि पर विशेष साधना कर भगवान भाेले की कृपा का पात्र बना जा सकता है। शास्त्रों के अनुसार शिव पुराण में वर्णित भगवान शिव के विभिन्न अवतारों का स्मरण करने से उनकी कृपा का पात्र बना जा सकता है। महाशिवरात्रि पर विधि विधान से पूजा करते हुए भगवन शिव के विभिन्न अवतारों के नाम का जाप करें।

यूं तो दैवीय अवतारों की बात जब होती है तो भगवान विष्णु की अवतार लीला ही चर्चा में रहती है। लेकिन भगवान शिव ने भी समय−समय पर विभिन्न अवतार लेकर भी कम लीला नहीं रची। आइये आपको बताते हैं भगवान शिव के विभिन्न अवतारों के बारे में।

भगवान शिव के दसावतार

भगवान शिव ने अब तक दस प्रमुख अवतार लिये हैं। जिनमें से प्रमुख हैं-

  1. महाकाल अवतार
  2. तारा अवतार
  3. भुवनेश अवतार
  4. षोडश अवतार
  5. भैरव अवतार
  6. छिन्न मस्तक गिरिजा अवतार
  7. धूम्रवान अवतार
  8. बगलामुख अवतार
  9. मातंग अवतार
  10. कमल अवतार

भगवान शिव के रुद्रावतार

  1. कपाली अवतार
  2. पिंगल अवतार
  3. भीम अवतार
  4. विलुपाक्ष अवतार
  5. विरोहिप अवतार
  6. शास्ता अवतार
  7. शंभु अवतार
  8. अजपाद अवतार
  9. आपिर्बुध्य अवतार
  10. चण्ड अवतार
  11. भव अवतार

सबसे ज्यादा चर्चित 19 शिवावतार

  1. वीरभद्र अवतार
  2. हनुमान अवतार
  3. अश्वत्थामा अवतार
  4. पीपलाद अवतार
  5. नंदी अवतार
  6. भैरव अवतार
  7. शरभावतार
  8. गृहपति अवतार
  9. ऋषि दुर्वासा अवतार
  10. वृषभ अवतार
  11. यतिनाथ अवतार
  12. कृष्ण दर्शन अवतार
  13. अवधूत अवतार
  14. विक्षुवर्य अवतार
  15. सुरेश्वर अवतार
  16. किरात अवतार
  17. ब्रह्मचारी अवतार
  18. सुनटनर्तक अवतार
  19. यक्ष अवतार

भगवान भाेलेनाथ के इन सभी अवतारों का वर्णन शिव पुराण में विस्तार से दिया गया है। यदि प्रातःकाल इन सभी नामों का स्मरण किया जाए तो जीवन में अध्यात्म का स्तर उंचा उठता है और तामसिक प्रवृतियों का नाश होता है। यदि महाशिवरात्रि पर रुद्राभिषेक करने की सोच रहे हैं तो इन नामों का स्मरण करते हुए रुद्राभिषेक करें। दोगुना लाभ मिलेगा।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article