अध्यात्म

Swapna Shastra: सपने में दिख रहा है सोना-चांदी तो मान लीजिए होने वाला ये, जानिए सपनों के सीक्रेट

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 26, 2022, 08:57 PM IST

Swapna Shastra: स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में दिखाई देने वाली चीजें भविष्य में होने वाली घटनाओं के संकेत देती है। कुछ सपनों को अशुभ माना जाता है तो वहीं कुछ सपने आपके लिए अच्छे भी होते हैं। जानते हैं सपने में सोना-चांदी दिखाई देने का क्या है अर्थ।

Image

जानिए सपनों के सीक्रेट मीनिंग

KEY HIGHLIGHTS
  • सपने में ढेर सारा सोना देखना हो सकता है अशुभ
  • सौभाग्य से जुड़ा होता है सपने सोना-चांदी देखना
  • भविष्य में होने वाली घटनाओं के संकेत होते हैं सपने

Dreams About Gold and Silver: हर व्यक्ति नींद में कई तरह के सपने देखता है। इनमें से कुछ सपने शुभ तो कुछ अशुभ भी होते हैं। हिंदू धर्म में सोना-चांदी जैसे धातु को माता लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है। इसलिए इसे सौभाग्य धातु कहा जाता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में अगर आपको सोना और चांदी दिखाए दे रहे हैं तो ऐसा सपना आपके भाग्य से जुड़ा हो सकता है। लेकिन कुछ परिस्थितियों में ऐसे सपनों से आपको नुकसान भी हो सकता है। जानते हैं स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में सोना-चांदी दिखाई देने का क्या है संकेत और किस तरह के सपनों से जुड़ा है सौभाग्य-दुर्भाग्य.

सपने में सोने-चांदी के आभूषण देखना

यदि आप सपने में चांदी-सोना आभूषण बनते हुए देखते हैं तो यह आपके तरक्की होने की निशानी हो सकती है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार इस प्रकार के सपने धन और व्यापार वृद्धि से जुड़े होते हैं। वहीं अगर आप सपने में एक साथ ढेर सारे सोने या चांदी के आभूषणों को देखते हैं तो यह आपके व्यापार में होने वाले घाटे की निशानी हो सकती हैं या फिर आने वाले समय में आपको किसी अन्य प्रकार से धन खर्च होने की संभावना हो सकती है। इस प्रकार के सपने देखने पर आपको सतर्क हो जाना चाहिए और अपने धन खर्च पर संयम और धन संचय पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

सपने में सोना-चांदी किसी को भेंट करना

यदि आप सपने में किसी को विवाह या कोई समारोह में सोने और चांदी के आभूषण गिफ्ट करते हुए देखते हैं तो ऐसे सपने को शुभ माना जाता है। इस तरह के सपने से जीवनपथ पर तरक्की के नए आयाम खुलने की संकेत माने जाते हैं।

सपने में खुद को आभूषण से सजा हुआ देखना

यदि सपने में आप खुद को आभूषण से सजा हुआ देखते हैं तो इस प्रकार के सपने को बहुत अशुभ माना गया है। भारतीय स्वप्न शास्त्र के अनुसार इस प्रकार के सपने आपके अपनों द्वारा दुख मिलने के संकेत हो सकते हैं।

सपने में अगर गिरा हुआ सोना मिले

सपने तो सपने होते हैं, कई बार हम सपनों में चलते हुए सड़क पर सोने या चांदी के गिरे हुए आभूषण को देखते हैं और नींद खुलने पर मालूम होता है। यदि आप इस तरह के सपने देखते हैं तो आपको विशेष सतर्क रहने की जरूरत है। अगर आप व्यापार क्षेत्र से जुड़े हैं तो आपको अपने सहयोगी से सावधान रहने की जरूरत। इस प्रकार के सपने आपके ऊपर होने वाले साजिश की निशानी हो सकते हैं।

डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article