दुनिया

हमास के पास अभी भी हैं 100 बंधक, क्या युद्धविराम वार्ता से निकलेगा रिहाई का रास्ता? इजरायली मंत्री ने कही यह बात

Israel Hamas Conflict: इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने कहा कि वह नए संघर्ष विराम समझौते के जरिए गाजा में अभी भी बंधक बनाए गए सभी लोगों की रिहाई की संभावना देखते हैं। बता दें कि इजरायल और लेबनान के हिजबुल्लाह के बीच लड़ाई खत्म करने वाले संघर्ष विराम समझौते के बाद गाजा में सीजफायर के लिए बातचीत फिर से शुरू हो गई है।

Image

इजरायल-हमास युद्ध

Photo : AP

Israel Hamas Conflict: इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने कहा कि वह नए संघर्ष विराम समझौते के जरिए गाजा में अभी भी बंधक बनाए गए सभी लोगों की रिहाई की संभावना देखते हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, कैट्ज ने अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन के साथ फोन पर बातचीत में कहा, "इस समय एक नए समझौते की संभावना है, उम्मीद है कि इससे सभी बंधकों की रिहाई हो सकेगी, जिनमें अमेरिकी नागरिकता वाले बंधक भी शामिल हैं।"

कैट्ज के कार्यालय के अनुसार, दोनों ने कई मुद्दों पर चर्चा की, जिसमें गाजा में युद्ध विराम के लिए नए सिरे से बातचीत भी शामिल थी।

सीटफायर वार्ता फिर हुई शुरू

इजरायल और लेबनान के हिजबुल्लाह के बीच लड़ाई खत्म करने वाले संघर्ष विराम समझौते के बाद गाजा में सीजफायर के लिए बातचीत फिर से शुरू हो गई है। इजरायल और हमास के बीच मध्यस्थता से चल रही बातचीत में अभी तक कोई सफलता की घोषणा नहीं की गई है।

गाजा में इजरायल के 100 बंधक

हमास ने अभी भी गाजा में करीब 100 लोगों को बंधक बना रखा है। बता दें 7 अक्टूबर इजरायल में हमास के बड़े हमले के जवाब में यहूदी राष्ट्र ने फिलिस्तीनी ग्रुप के कब्जे वाली गाजा पट्टी में सैन्य अभियान शुरू किया था। हमास के हमले में करीब 1200 लोग मारे गए थे जबकि 250 से अधिक लोगों को बंधक बनाया गया था। इजरायली हमलों ने गाजा में बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है और हजारों फिलिस्तीनियों की मौत हुई है।

इजरायल-हमास संगर्ष के दौरान एक संक्षिप्त संघर्षविराम हुआ जिसमें लगभग 105 बंधकों को रिहा किया गया था। कुछ बंधकों को इजरायली सैनिकों ने भी बचाया। हाल ही में हमास ने घोषणा की है कि इजरायली सैन्य अभियानों के कारण गाजा पट्टी में बंधक बनाए गए 33 इजरायली बंधकों की मौत हो गई है, जबकि कुछ अन्य अभी भी लापता हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हमास ने एक वीडियो भी जारी किया जिसमें बताया गया कि बंधकों की हत्या कब और कैसे की गई। और इसके लिए इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को जिम्मेदार ठहराया।

(इनपुट: आईएएनएस)

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article