साउथ मूवीज

Dhanush ने अपने एक्स ससुर Rajinikanth के जन्मदिन पर बरसाया प्यार, पोस्ट शेयर कर लिखा-"मेरा थलाइवा..."

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत आज अपना 74वां जन्मदिन मना रहे हैं। थलाइवा के जन्मदिन पर सभी उन्हें बधाईयां दे रहे हैं। हाल ही में धनुष ने अपने सोशल मीडिया पर अपने एक्स ससुर रजनीकांत के लिए दिल को छू लेने वाला पोस्ट किया है,जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

Image

Dhanush

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। 12 दिंसबर 2024 को थलाइवा 74 साल के हो गए हैं। इस खास मौके पर लोग रजनीकांत को ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं। वहीं साउथ स्टार धनुष ने भी अपने एक्स ससुर रजनीकांत को जन्मदिन की बधाई दी है। आइए जानते हैं कि धनुष ने पोस्ट शेयर कर रजनीकांत के जन्मदिन पर क्या खास लिखा है।

धनुष ने अपने एक्स अकाउंट पर रजनीकांत के लिए एक दिल जीत लेने वाला नोट शेयर किया है। जो अब जमकर वायरल हो रहा है। इस नोट पर खास बात ये है कि एक्टर ने अपने एक्स ससुर रजनीकांत को मेरा थलाइवा बताया है। धनुष ने लिखा-"हैप्पी बर्थडे टू द वन, ओनली वन, सुपर वन, सुपरस्टार, द फेनोमेनन, द रीडिफाइन मास्स एंड स्टाइल .. माय थलाइवा। एक्टर के इस पोस्ट को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा-"क्या हम जेलर 2 में आपके कैमियो की उम्मीद कर सकते हैं? दूसरे ने लिखा-"हैप्पी बर्थडे सुपर स्टार" अन्य फैंस भी रजनीकांत को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।

इन फिल्मों में नजर आएंगे धनुष और रजनीकांत

बता दें धनुष की शादी पहले रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत से हुई थी, लेकिन कपल का ये रिश्ता ज्यादा समय तक चला नहीं और दोनों 2022 में अलग हो गए। वहीं हाल ही में यानी नवंबर 2024 को चेन्नई परिवार कल्याण न्यायालय ने औपचारिक रूप से उनके तलाक को मंजूरी दे दी है। धनुष तलाक के बाद भी रजनीकांत को बधाई दे रहे हैं, जिस कारण लोग धनुष की तारीफ कर रहे हैं। सुपरस्टार रजनीकांत के पास कई फिल्में हैं, जिनमें कुली, जेलर 2 शामिल हैं। साउथ सुपरस्टार धनुष जल्द ही कुबेर, 'इडली कड़ाई' (Idli Kadai), स्ट्रीट फाइटर में नजर आने वाली है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article