अध्यात्म

Ganesh Murti Astro Tips: घर के मुख्य द्वार पर ऐसे लगानी चाहिए गणेश जी की प्रतिमा, रिद्धि सिद्धि जरूर पधारेंगी

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 26, 2022, 09:11 AM IST

Ganesh Murti: हिंदू धर्म में भगवान गणेश की पूजा किसी भी शुभ-मांगलिक कार्य में सबसे पहले करने का महत्व है। कुछ लोग घर के मुख्य द्वार के पास भी भगवान गणेश की प्रतिमा या तस्वीर लगाते हैं। जानते हैं क्या घर के मुख्य द्वार पर गणेशजी की प्रतिमा लगाना शुभ है या नहीं।

Image

घर के मुख्य द्वार पर इस तरह लगानी चाहिए गणेश जी की प्रतिमा

KEY HIGHLIGHTS
  • घर के मुख्य द्वार पर नियम के अनुसार लगाएं गणेश जी की तस्वीर
  • घर के मुख्य द्वार पर गणेश जी की प्रतिमा लगाते समय दिशा का रखें ध्यान
  • पूर्व या पश्चिम दिशा में हो घर का मुख्य द्वार तो न लगाएं गणेशजी की प्रतिमा

Astrology Tips For Ganesh Murti: हिंदू धर्म में भगवान गणेश की पूजा का विशेष महत्व होता है। गणेश जी को मंगलकर्ता और प्रथम पूजनीय देव कहा जाता है। यही कारण है कि नए घऱ की पूजा हो या कोई विशेष अनुष्ठान, इसमें सबसे पहले भगवान गणेश की पूजा करने का विधान है। कुछ लोग भगवान गणेश की मूर्ति या तस्वीर को घर के मुख्य द्वार पर भी लगाते हैं। लेकिन इसके कुछ नियम होते हैं। जानकारी के अभाव में घर के मुख्य द्वार पर गणेशजी की मूर्ति लगाने से आपको परेशानी भी हो सकती है। इसलिए जान लें कब और किस स्थिति में लगाएं घर के मुख्य द्वार पर गणेश जी की प्रतिमा।

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मुख्य द्वार पर भगवान गणेश की प्रतिमा या तस्वीर लगाने से घर में सुख, समृद्धि और सकारात्मक उर्जा का प्रवेश होता है। हालांकि अगर प्रतिमा को सही तरीके से नहीं लगाया जाए तो इसका लाभ आपको नहीं मिल पाता है। जानते हैं घर के मुख्य द्वार पर भगवान गणेश की प्रतिमा लगाना किस हद तक सही है और इसका सही तरीका क्या है।

मुख्य द्वार पर गणेश जी की प्रतिमा लगाते समय दिशा का रखें ध्यान

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यूं तो भगवान गणेश की प्रतिमा को अपने घर के मुख्य दरवाजे पर लगाना शुभ फलदाई होता है और इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है, जिससे घर में सुख, समृद्धि और तरक्की होती है। लेकिन वास्तु के अनुसार अगर घर क मुख्य द्वार की दिशा दक्षिण और उत्तर में हो तभी भगवान गणेश की प्रतिमा को अपने घर के मुख्य द्वार पर लगाना चाहिए। वहीं अगर आपके घर का मुख्य द्वार पूर्व या पश्चिम दिशा की ओर हो, तो ऐसी स्थिति में यहां भगवान गणेश की प्रतिमा नहीं लगाना चाहिए।

इस प्रकार लगाएं भगवान गणेश की प्रतिमा

घर के मुख्य द्वार पर गणेश जी की प्रतिमा लगाने के साथ ही ठीक उसके पीछे यानी दरवाजे के दूसरी ओर गणेशजी की वैसी ही प्रतिमा लगानी चाहिए। जिससे गणेश जी की पीठ घर की तरफ न रहे। इस प्रकार मूर्ति रखने से भगवान गणेश की दया दृष्टि घर पर सदैव बनी रहती है। वहीं अगर आप भगवान गणेश की तस्वीर को यहां लगाने की सोच रहे हैं तो इस बात का जरूर ध्यान रखें की तस्वीर में भगवान गणेश की पीठ आपके मुख्य द्वार से चिपकी हो और उनका मुख सामने की ओर देखते हुए हो। इस प्रकार की तस्वीर को अपने घर के मुख्य दरवाजे पर लगाने से आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता रहेगा और भगवान गणेश की कृपा से नकारात्मक ऊर्जा घर से दूर रहेगी।

किस प्रकार की मूर्ति मुख्य द्वार पर लगाना है सही?

अगर आप भगवान गणेश की मूर्ति अपने मुख्य द्वार पर लगाने के लिए खरीदने जा रहे हैं तो इस बात का विशेष ध्यान रखें कि मूर्ति में भगवान गणेश की सूंड बाईं तरफ मुड़ी हो। घर के मुख्य द्वार पर लगाने वाले भगवान गणेश की प्रतिमा में भगवान गणेश हमेशा बैठे हुए मुद्रा में हों। यही नियम से घर के मुख्य द्वार पर गणेश जी की तस्वीर लगाने पर भी लागू होती है।

डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article