अध्यात्म

Plants Vastu Tips: हर घर में जरूर होने चाहिए ये पौधे, हर परेशानी हो जाएगी दूर

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 25, 2022, 06:09 AM IST

Auspicious Plants: वास्तु शास्त्र के अनुसार पेड़-पौधों का संबंध सकारात्मक ऊर्जा से होता है। घर पर लगे पेड़-पौधों से आपका भाग्य बदल सकता है। जानते हैं वास्तु के अनुसार किन पौधों को घर पर लगाना माना जाता है शुभ।

Image

घर में जरूर होने चाहिए ये पौधे

KEY HIGHLIGHTS
  • बैम्बू प्लांट की 7-9 डंठल घर पर लगाना होता है शुभ
  • धन लाभ के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है मनी प्लांट
  • शुभ पौधों को घर पर लगाने से बढ़ती है धन-समृद्धि

Auspicious Plants Vastu Tips: वास्तु शास्त्र का जीवन पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ता है। वास्तु के अनुसार घर के उचित रख-रखाव से आपका भाग्य भी बदल सकता है। वास्तु में कई चीजों के साथ ही पेड़-पौधों को भी महत्वपूर्ण माना गया है। कई लोगों को पेड़-पौधे लगाने का शौक होता है। लेकिन पेड़-पौधों से सिर्फ हरियाली और शुद्ध हवा ही नहीं मिलती है, बल्कि इससे घर पर सकारात्मक ऊर्जा का भी वास होता है। कुछ पौधे तो इतने प्रभावी माने जाते हैं कि ये धन को भी आकर्षित करते हैं। इन्हें घर पर लगाने से धन का अभाव नहीं होता और कई समस्याएं भी दूर होती हैं। जानते हैं वास्तु के अनुसार किन पेड़-पौधे को घर पर लगाना होता है शुभ।

शमी का पौधा (Shami Plant)

वास्तु शास्त्र के साथ ही ज्योतिष में भी शमी के पौधो को महत्पूर्ण माना गया है। इस पौधे को घर पर लगाने से शनि दोष दूर होता है। आपकी कुंडली में यदि शनि की दशा खराब है तो शमी का पौधा जरूर लगाएं, इससे शनि की स्थिति मजबूत होती है। जिस घर पर शमी का पौधा होता है, वहां भगवान शिव और शनि देव का आशीर्वाद बना रहता है। वास्‍तु में इस पौधे को घर लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। वास्‍तु के अनुसार शमी का पौधा धन को आकर्षित करता है। इसे घर के मुख्य द्वार पर लगाना लाभकारी होता है।

मनी प्‍लांट (Money Plant)

वास्‍तु शास्त्र में मनी प्‍लांट के पौधे को भी महत्वपूर्ण माना गया है। घर पर इस पौधे को लगाने से धन से जुड़ी समस्या दूर होती है। साथ ही इस पौधे का संबंध शुक्र ग्रह से भी होता है। इसलिए इस पौधे को घर पर लगाने से रुपये-पैसे में तेजी से वृद्धि होती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मुख्य द्वार पर मनी प्लांट को लगाने से लाभ होता है। लेकिन ध्यान रखें कि इसे घर के बाहर नहीं लगाएं। आप इसे बेडरूम और लिविंगरूम , बालकनी या घर के किसी कोने में भी लगा सकते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार आग्नेय कोण में इसे लगाना सबसे अच्छा माना गया है। माना जाता है कि जिस घर पर मनी प्लांट तेजी से बढ़ता है, वहां धन में भी वृद्धि होती है।

बांस का पौधे (Bamboo Plant)

वास्तु शास्त्र के अनुसार बैम्बू प्लांट या बांस के पौधे को घर पर लगाने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। आजकल कई घरों में लोग बैम्बू प्लांट को सजावटी तौर पर भी रखते हैं, इससे घर की शोभा बढ़ती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार बांस के पौधे या बैम्बू प्लांट की हमेशा 7 या 9 डंठल घर पर लगानी चाहिए। साथ इसमें किसी लाल धागे या फिर लाल रंग के टेप जरूर लगाएं। बैम्बू प्लांट को घर की उत्‍तर दिशा में रखना शुभ माना जाता है।

डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article