अध्यात्म

Nazar Dosh Upay: इन लक्षणों से जानें बच्चे को लगी है नजर, करें ये उपाय दूर होगा बुरी नजर का प्रभाव

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 23, 2022, 04:02 PM IST

Nazar Dosh Upay: छोटे बच्चों को अक्सर नजर लग जाती है। माना जाता है कि बुरी नजर लगने से बच्चे खाना-पीना छोड़ देते हैं और बीमार पड़ जाते हैं। ज्योतिष में बुरी नजर दूर करने से कुछ उपायों के बारे में भी बताया गया है।

Image

क्यों लगती है बच्चे को नजर, ये है नजर उतारने के उपाय

KEY HIGHLIGHTS
  • बुरी नजर लगने पर खाना-पीना छोड़ देते हैं बच्चे
  • ज्योतिष में बताए गए हैं नजर उतारने के उपाय
  • नजर लगने पर बदल जाता है बच्चे के आंखों का रंग

Astrology Tips for Evil Eye: घर पर जब बच्चे अचानक खूब रोने लगते हैं या चिड़चिड़े हो जाते हैं तो हमारे बड़े-बुजुर्ग कहते हैं कि बच्चे को नजर लग गई है। नजर लगने की मान्यता सदियों से चली आ रही है और आज भी लोग इसे मानते हैं। अगर आप सोच रहे हैं कि नजर लगना क्या है और कैसे लगती है नजर तो बता दें कि बच्चे आकर्षक, सरल, सहज, मासूम और कोमल होते हैं। बच्चों को आस-पड़ोस या रिश्तेदार किसी भी नजर लग सकती है। दरअसल कुछ लोगों की दृष्टि ऐसी होती है कि इसका प्रभाव बच्चे पर नकारात्मक रूप से पड़ता है। इसे भी नजर लगना कहते हैं। हालांकि कुछ लोग नजर लगने को केवल मानसिक भ्रम और अधविश्वास का नाम देते हैं। लेकिन आज भी कई घरों में छोटे बच्चों का नजर उतारा जाता है। ज्योतिष में न केवल नजर उतारने के उपाय बल्कि इसके लक्षण के बारे में भी बताया गया है।

इन उपायों से उतारे नजर

  • एक तांबे के लोटे में पानी और फूल लेकर बच्चे के सिर से पैर तक 11 बार उतारें और इस पानी को फिर किसी गमले में डाल दें। इससे नजर दोष का प्रभाव धीरे-धीरे कम हो जाता है। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि इस पानी को तुलसी के पौधे में न डालें।
  • नजरदोष दूर करने का यह सबसे सरल उपाय है जो हमारे घर की दादी-नानी द्वारा सालों से किया जा रहा है। आप थोड़ा नमक, राई के दाने, लहसुन, प्याज के छिलके और सूखी लाल मिर्च को मुट्ठी में लेकर बच्चे से सिर से पैर तक 7 बार उतारें और इसे आग में जला दें। मान्यता है कि इससे बुरी नजर का प्रभाव तुरंत दूर हो जाता है।
  • एक लोटे में दूध में मिश्री या शक्कर डालकर बच्चे के सिर से 7 बार उतारें। इस दूध को भगवान शिव के मंदिर या फिर पीपल पेड़ के पास रख दें। इससे बुरी नजर का दोष दूर हो जाता है।

बच्चे का बिना कारण देर तक रोना और चिड़चिड़ा होना भी नजर लगने के कई कारणों में एक है। इसके अलावा बच्चे का दूध न पीना, उल्टी करना और आंखों के रंग में बदलाव भी बच्चे को बुरी नजर लगने के लक्षण हैं। बुरी नजर लगने से बच्चा बार-बार बीमार भी पड़ता है।

डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article