अध्यात्म

Holi 2023 Date: होली 2023 में कब है, देखें डेट और जानें कितने दिन की मिलेगी छुट्टी

  • Authored by: मेधा चावला
  • Updated Nov 17, 2022, 07:37 PM IST

Holi 2023 Date in India (होली कब है 2023): साल में जिन त्योहारों का सबसे ज्यादा इंतजार रहता है, उनमें होली भी एक है। यहां देखें कि होली 2023 में कब मनाई जाएगी और इस त्योहार पर स्कूल-ऑफिस में कितनी छुट्टी मिलेगी।

Image

Holi 2023 Date: होली 2023 में कब है, देखें डेट और जानें कितने दिन की मिलेगी छुट्टी

Holi 2023 Date in India: नए साल की शुरुआत होते ही त्योहारों का मौसम शुरू हो जाता है। उन्हीं त्योहारों में से होली एक खास फेस्टिवल है। इस दिन लोग पूरे उत्साह के साथ एक-दूसरे पर गुलाल लगाकर अपनी खुशी को इजहार करते है। यह दिन बहुत बच्चों के लिए बहुत खास होता है। इस दिन लोग घर में तरह-तरह के पकवान बनाकर एक दूसरे का मुंह मीठा करवाते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार होली हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि (Holi Date) को मनाई जाती है।

वृंदावन, मथुरा जैसे जगहों पर तो होली कई दिनों तक मनाई जाती हैं। हिंदू धर्म में बसंत पंचमी के दिन से ही होली की शुरुआत हो जाती है। यदि आप साल 2022 में तो आइए नए साल में होली कब मनाई जाएगी (When is Holi in 2023 in India), इसकी सही जानकारी हम आपको दें।

When is Holi in March 2023 in India

हर साल की तरह साल 2023 में भी होली की डेट को लेकर लोग काफी कंफ्यूज हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार साल 2023 में होली 8 मार्च, दिन बुधवार को मनाई जाएगी।

Holi 2023 Date, Tithi in Hindi

  • फाल्गुन माह पूर्णिमा तिथि प्रारंभ: 06 मार्च 2023, सोमवार शाम 04:17 मिनट से
  • फाल्गुन माह पूर्णिमा तिथि समापन: 07 मार्च 2023, मंगलवार शाम 06:09 मिनट पर
  • Holika Dahan 2023 Date and Time: 07 मार्च 2023, मंगलवार, शाम 06:24 से लेकर 08:51 तक
  • Holi 2023 Tithi: 8 मार्च, दिन बुधवार

होली 2023 की छुट्टी कब है

इस तरह 2023 में होली बुधवार के दिन मनाई जाएगी। हालांकि इसकी एक छुट्टी रहेगी। लेकिन हफ्ते के बीच में आने की वजह से आप दो दिन पहले या बाद में अवकाश लेकर एक लॉन्ग वीकेंड एंजॉय कर सकते हैं।

होली क्यों मनाई जाती है

पौराणिक कथा के अनुसार राजा हिरणकश्यप ने अपने पुत्र प्रहलाद जो भगवान विष्णु के भक्त है, उसे मारने के लिए अपनी बहन को कहा था। अपने भाई के कहने पर होलिका प्रहलाद को गोद में लेकर आग पर बैठ गई। लेकिन भगवान विष्णु की कृपा से प्रहलाद की जान बच गई और होलिका जलकर राख हो गई। तभी से होली बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में हर साल मनाया जाने लगा।

मेधा चावला
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article