राशिफल

Vrischika Rashifal Today (Scorpio Horoscope Today), आज का वृश्चिक राशिफल 18 नवंबर 2022: स्वास्थ्य में आ सकती है दिक्कतें, सचेत रहने की है जरुरत

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Nov 18, 2022, 09:06 AM IST

Vrishchik Rashifal Today ( Scorpio Horoscope Today), आज का वृश्चिक राशिफल 18 नवंबर 2022: कामकाज की स्तिथि इसलिए संभली हुई रहेगी क्योंकि उसमें आपकी लगन बढ़ी है। लेकिन इस समय स्वास्थय के प्रति सचेत रहने की जरूरत है।

Image

Vrischika Rashifal 18 November 2022

Vrischika Rashifal Today (Scorpio Horoscope Today), आज का वृश्चिक राशिफल 18 नवंबर 2022: वृश्चिक (Scorpio) – कामकाज की स्तिथि इसलिए संभली हुई है क्योंकि उसमें आपकी लगन बढ़ी है और उसी लगन के चलते आप नई प्रेरणा के साथ अपने काम और कारोबार को अंजाम देना चाह रहे हैं। मुश्किल भरा दौर पीछे छूट गया है अब आगे बढ़ने की जरूरत है।

क्या करें – कामकाज की स्तिथि ऐसी है जो आपको आगे बढ़ने का मौका देती चली जाए और इसी के चलते आपकी उपलब्धियों का दौर बना रहे। जो लोग आपकी पहले आलोचना कर रहे थे आज वो भी आपका साथ निभाना चाह रहे हैं।

क्या न करें – किसी एसे विकल्प को टटोलने की कोशिश न करें जिसकी अभी कोई जरूरत ही नहीं है क्योंकि उसमें बहुत सारी ऐसी छुपी हुई बातें हो सकती हैं जो आपकी पकड़ में नहीं है, इसलिए अपनी काबलियत और अपने बलबूते पर अपने कदम बढ़ाने की कोशिश कर लें ताकि लोगों के भरोसे चलने से आपसे कोई गलती न होती चली जाए।

सेहत – सेहत की ओर ध्यान देना होगा क्योंकि हो सकता है उसमें पूरी बात की जानकारी न हो और इस वजह से अगर कोई जांच इत्यादि कराने की जरूरत है तो उसमें भी समय लगाना होगा ताकि पूरी बात समझ में आती चली जाए।

धन दौलत – पैसे की स्तिथि ठीक है पर बचत में उतार-चढ़ाव हो सकती है फिर भी आपको इस बात को समझना होगा की आप पैसे से जुड़ी सही योजना बना पाएं ताकि समय का पूरा फायदा उठाया जा सके।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article