राशिफल

मीन राशिफल, 18 नवंबर 2022: रिश्तों को संभालने का और सुधारने का है मौका, जानें कैसा रहेगा आज का पूरा दिन

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Nov 18, 2022, 09:05 AM IST

Meen Rashifal Today (Pisces Horoscope Today), आज का मीन राशिफल 18 नवंबर 2022: लोगों की आलोचना को समझेंगे तो परिवर्तन लाने की दिशा में काम करेंगे। रिश्तों को संभालने का और सुधारने का सुंदर मौका मिला हुआ है।

Image

मीन राशिफल, 18 नवंबर 2022: रिश्तों को संभालने का और सुधारने का है मौका, जानें कैसा रहेगा आज का पूरा दिन

meen Rashifal Today (Pisces Horoscope Today), आज का मीन राशिफल 18 नवंबर 2022: मन में बिठाई हुई हर तरह की परेशानी को हटाना पड़ेगा तभी जाकर आपका भरोसा बरकरार रहेगा। आपके भरोसे में कोई कमी नहीं है पर आपकी नकारात्मक होती हुई सोच आपको परेशान कर रही है इसलिए हर पहलु को भली भांति समझना भी बहुत जरूरी हो जाएगा।

क्या करें – लोगों की आलोचना को समझेंगे तो आप अपने अंदर बेहतर परिवर्तन ला पाएंगे और यह समय ऐसा है जो आपको हर तरह से मदद भी कर रहा है। पहले आपने लोगों की आलोचना से बहुत कुछ सीख है अब आप उनके सहयोग से बहुत कुछ सीखते चले जा रहे हैं।

क्या न करें – किसी प्यार मोहब्बत के रिश्ते के प्रति अपने मन में किसी भी तरह का अविश्वास न बढ़ायें क्योंकि ऐसा करने से आप अपने हालात को मुश्किलों में डाल रहे हैं, जबकि यह समय कई रूप से आपकी मदद कर रहा है, ऐसे में अपने विचारों को बहुत ज्यादा सख्त न बनाएं क्योंकि ऐसा करके भी आप कुछ हासिल नहीं कर पाएंगे।

धन दौलत – पैसे की स्तिथि आपको आगे बढ़ने में मदद कर रही है और आपकी इस रूप से दिशा निर्धारित कर रही है की आपका रास्ता सही होता चला जाए।

रिश्तेनाते – रिश्तों को संभालने का और सुधारने का सुंदर मौका मिला हुआ है। यह आपकी अच्छाई है की आपने अपने बड़े बुजुर्गों का ख्याल रखा है और उनसे सही सलाह प्राप्त करने की भी कोशिश की है।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article