राशिफल

आज का धनु राशिफल, 18 नवंबर 2022: काम और कारोबार के प्रति हो जाएं सावधान

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Nov 18, 2022, 09:03 AM IST

Aaj Ka Dhanu Rashifal 18 November 2022, Sagittarius Horoscope Today in Hindi: थोड़ा सा मुश्किल भरा दौर है। कामकाज की स्थिति को संभालना कठिन हो सकता है। इसमें थोड़ा सा ध्यान देने की जरूरत है। काम और कारोबार में स्थिरता बनाए रखनी होगी।

Image

Dhanu Rashifal 18 November2022

Aaj Ka Dhanu Rashifal 18 November 2022, Sagittarius Horoscope Today in Hindi: धनु (Sagittarius) – थोड़ा सा मुश्किल भरा दौर है। बहुत सारी चिंताएं भी हैं जिन्हें संभालना कठिन हो सकता है और उसमें आपके कामकाज की स्तिथि भी शामिल है जिस ओर थोड़ा सा ध्यान तो देना ही पड़ेगा।

क्या करें

काम और कारोबार में स्थिरता बनाए रखनी होगी क्योंकि उसमें कमी नजर आ रही है। किसी भी तरह का खतरा मोल लेने से भी बचना होगा ताकि हालात हर रूप से संभले रहें।

क्या न करें

अपनी आमदनी को या अपनी आर्थिक स्तिथि को किसी भी तरह के खतरे में बिल्कुल न डालें और इसलिए अपनी आर्थिक स्तिथि का आँकलन करने में भी कोई गलती न करें। पैसा कहाँ से और किस रूप से आ रहा है और कहाँ और किस रूप से लग रहा है इन दोनों ही चीजों को संभालते चले जाना बहुत जरूरी है ताकि आपसे अनजाने में भी कोई गलती न होती चली जाए।

तकरार और झगड़े

जब बहुत कुछ संभला हुआ हो तो भी इंसान लापरवाही कर जाता है और मतभेद ही तकरार को बढ़ाते हैं। इस समय का योग कुछ ऐसा है की कामकाज को लेकर और पैसे को लेकर भी मतभेद पैदा हो सकता है जो किसी तकरार मे परिवर्तित होता चला जाए इसलिए भी आपको थोड़ा सा सतर्क रहने की जरूरत है।

काम और कारोबार

कामकाज से जुड़ी स्थिरता हर रूप से बनाए रखनी होगी क्योंकि यह समय ही ऐसा है जो आपसे गलती करवा सकता है। हो सकता है लोगों से मिलते हुए समर्थन में भी कमी रहे जिसकी वजह से आपकी रोजमर्रा की मुश्किलें बनी रहें इसलिए सिर्फ ऐसा न सोचते चले जाएँ की सबकुछ संभला हुआ है। जितना आप अपनी विनम्रता बनाए रखेंगे उतना ही आप अपने कामकाज से जुड़े फैसलों को सही रूप से कर पाएंगे।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article