अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal 18 November 2022:कन्या और मकर वालों को मिलेगी व्यवसाय में सफलता, जानें बाकियों के लिए कैसा दिन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 18, 2022, 06:29 AM IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 18 November 2022: आज पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र है। आज कन्या व मकर राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। मेष व तुला राशि के छात्र जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। वृष व तुला राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। चलिए अन्य राशिफल के बारे में जानते हैं।

Image

Numerology Today, 18 November 2022: Aaj Ka Rashifal

Horoscope Today (आज का राशिफल) 18 November 2022: सुजीत जी महाराज- आज पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र है तथा चन्द्रमा सिंह राशि में रहेंगे। सिंह का स्वामी सूर्य है।गुरु मीन व सूर्य वृश्चिक में गोचर कर रहे हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं।आज कन्या व मकर राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे।मेष व तुला राशि के छात्र जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे।वृष व तुला राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal)

मेष

आज सूर्य का इस राशि से अष्टम गोचर व्यवसाय में कोई नवीन कार्य दे सकता है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। लाल व पीला रंग शुभ है।श्री सूक्त का पाठ करें।उड़द का दान करें।किसी निर्जन स्थान पर पीपल का पेड़ लगाएं।

वृष

आज का दिन जाँब में विशेष सफलता का है। धन का आगमन हो सकता है।शुक्र व चन्द्रमा गोचर के कारण जाँब में परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे।सफेद व आसमानी रंग शुभ है।शुक्र प्रेम में सफलता देगा।

मिथुन

सूर्य का इस राशि से खष्ठम व चन्द्रमा का सिंह राशि में गोचर मङ्गलमय है। जाँब में प्रगति होगी। दशम गुरु के कारण सफलता आसान है।संतान के विवाह कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए बिज़नेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। हरा व आसमानी रंग शुभ है।

कर्क

इस राशि का स्वामी चन्द्रमा द्वितीय व सूर्य का वृश्चिक गोचर आर्थिक विकास देगा। छात्र लाभान्वित होंगे। लाल व पीला रंग शुभ है।कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा।मूंग का दान करें।माता का आशीर्वाद लें।

सिंह

आज सूर्य चतुर्थ व चन्द्रमा इसी राशि में हैं। जाँब व व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। लाल व नारंगी रंग शुभ है। श्री आदित्यहृदय स्तोत्र का पाठ करें। राजनीति में सफलता मिलेगी।मूंग व गुड़ का दान करें।पिता का आशीर्वाद लें।

कन्या

चन्द्रमा सिंह व सूर्य आज इसी राशि से तृतीय गोचर में है।संतान की प्रगति सुख से प्रसन्नता होगी। जाँब में चन्द्रमा व गुरु आज कोई नया उत्तरदायित्व दिला सकता है। व्यवसाय में लाभ सम्भव है। हरा व आसमानी रंग शुभ है।तिल का दान करें।

तुला

सूर्य इसी राशि से द्वियीय व चन्द्रमा वृश्चिक में व शनि पँचम गोचर कर रहे हैं।जाँब में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य में लाभ के लिए हनुमानबहुक का पाठ करें।आज परिवार का सहयोग मिलेगा। लाल व नारंगी रंग शुभ है।उड़द व गुड़ का दान करें।

वृश्चिक

आज सूर्य इसी राशि में व चन्द्रमा का दशम गोचर व्यवसाय में संघर्ष तो वहीं जाँब में सफलता देगा।कर्क व मीन राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं।पीला व लाल रंग शुभ है। मूंग का दान करें।घर में अपराजिता पेड़ लगाएं।

धनु

आज सूर्य द्वादश व चन्द्रमा इसी राशि से नवम व शनि इसी राशि से द्वितीय रहकर अनुकूल हैं। उच्चाधिकारियों की तरफ से किसी सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। धन आगमन के संकेत हैं। नारंगी व बैगनी रंग शुभ है।बड़े भाई का आशीर्वाद लें।

मकर

राशि स्वामी शनि इस राशि में व सूर्य एकादश तथा चन्द्रमा अष्टम में शुभ हैं।व्यवसाय को लेकर कोई बड़ा कार्य हो सकता है। मेष व मकर राशि के मित्रों से लाभ मिलेगा। नीला व आसमानी रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं।राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।राहु के द्रव्य उड़द का दान करें।

कुंभ

आज का दिन छात्रों के कॅरियर में प्रोग्रेस का है।इस राशि से द्वादश शनि,दशम सूर्य व सिंह राशि का चन्द्रमा व्यवसाय सम्बन्धित कोई कार्य प्रारंभ करवा सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें ।हरा व नारंगी रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं।

मीन

आज जांब में नवम सूर्य , खष्टम चन्द्रमा व इस राशि में गुरु बड़ी सफलता दे सकता है। विवाद से बचें।वाणी के प्रति सचेत रहें।नारंगी व हरा रंग शुभ है।श्री सूक्त का पाठ करें व अन्न का दान करें।पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article