राशिफल

मेष राशिफल, 18 नवंबर 2022: आपके लिए आज का दिन शुभ, कुछ नया सीखने की करेंगे कोशिश

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Nov 18, 2022, 09:01 AM IST

Mesh Rashifal Today (Aries Horoscope Today), आज का मेष राशिफल 18 नवंबर 2022: दो चीजों की ओर इशारा है, एक तो अपने रिश्तों को संवारना होगा और अपनों को बेहतर तरीके से समझने की कोशिश करनी होगी।

Image

आज का मेष राशिफल 18 नवंबर 2022

Mesh Rashifal Today (Aries Horoscope Today), आज का मेष राशिफल 18 नवंबर 2022: मेष (Aries) – मेष राशि वालों को आज के दिन को पारिवारिक चिंताओं के संदर्भ में देखना होगा। आप अपनों के लिए अच्छा सोचते हैं लेकिन घर परिवार में और निजी जीवन में बहुत सारी चुनौतियों हो सकती हैं जिनका सामना करना पड़ सकता है। कभी-कभी आपको लगता है जैसे आप अकेले पड़ गए हैं पर हर समस्या का हल आपकी अपनी कोशिशों में छुपा हुआ है।

क्या करें – दो चीजों की ओर इशारा है, एक तो अपने रिश्तों को संवारना होगा और अपनों को बेहतर तरीके से समझने की कोशिश करनी होगी। क्यों कोई आपसे किनारा करता चला जा रहा है आपको इस बारे में ध्यान तो देना ही पड़ेगा तभी जाकर रिश्ते संभल पाएंगे और आपकी मानसिकता में सुधार होगा।

क्या न करें – परिवर्तन के रूप में कोई भी विकल्प आपको लुभा सकता है पर बिना सोचे समझे उस रास्ते पर चलने की कोशिश बिल्कुल न करें। जब सबकुछ अच्छा हो तो वक्त कभी न कभी हमसे गलती करवा देता है और इस समय ऐसी कोई गलती कर जाना ठीक नहीं है।

शख्सियत – आपकी शख्सियत में कुछ इस रूप से परिवर्तन आया है जिसमें आपने खुद को फिर से बहुत ताकतवर साबित करने की कोशिश की है। कम से कम अपनी बातों में और अपने व्यवहार में आप लोगों को ऐसा दर्शाना चाह रहे हैं पर शायद यही गलती है जिसको अभी भी सुधार लेने की जरूरत है। विनम्रता बनाए रखने से भी अपनी शख्सियत में सुधार लाया जा सकता है।

मेहनत – मेहनत आप कर रहे हैं और वो मेहनत कामकाज की सफलता के रूप में नजर भी आ रही है, पर ऐसा लगता है जैसे उस मेहनत के बावजूद आप लोगों से उलझते चले जा रहे हैं और इस वजह से आपने अपने लिए रुकावटें भी बढ़ा रखी हैं जिन्हें दूर तो आप ही को करना पड़ेगा।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article