एजुकेशन

Rajasthan CET 2026 Admit Card: राजस्थान सीईटी का एडमिट कार्ड कब होगा जारी, यहां देखें एग्जाम टाइमिंग

Rajasthan CET 2026 Admit Card: आरएसएसबी द्वारा आयोजित की जाने वाली सीईटी परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड जल्द जारी होने वाले हैं। एक बार लिंक एक्टिव होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से अपना लिंक डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

Rajasthan CET 2026 Admit Card (Photo - AI/Newsroom Verified)

Rajasthan CET 2026 Admit Card: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा आयोजित की जाने वाली समान पात्रता परीक्षा (CET 2026) के लिए एडमिट कार्ड का इंतजार बेसब्री से किया जा रहा है। बोर्ड द्वारा हाल ही में सिटी स्लिप जारी करने के बाद से परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की नजरें हॉल टिकट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर लगातार टिकी हुई है। अभ्यर्थियों के मन में एक ही सवाल है कि Rajasthan CET 2026 Admit Card Kab Aayega? बीते सालों के रुझानों के अनुसार बात करें तो आरएसएसबी CET 12th Level परीक्षा से 4 दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा, जिसे छात्र आसान स्टेप और लॉगिन क्रेडेंशियल के माध्यम से डाउनलोड कर पाएंगे।

कब होगी RSSB CET 2026 Exam?

राजस्थान समान पात्रता परीक्षा का आयोजन बोर्ड द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, 1, 2 और 3 दिसंबर 2026 को ऑफलाइन यानी ओएमआर (OMR) शीट के माध्यम से किया जाएगा।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - NTA ने बदला Duplicate Scorecard का नियम

कब आएगा राजस्थान सीईटी परीक्षा का एडमिट कार्ड

जानकारी के अनुसार, आरएसएसबी द्वारा राजस्थान सीईटी परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड 26 नवंबर 2026 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए जाएंगे। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार लॉगिन क्रेडेंशियल यानी एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि के माध्यम से लॉगिन कर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे।

क्या है परीक्षा की टाइमिंग?

परीक्षा 1, 2 और 3 दिसंबर 2026 को आयोजित दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। इसमें पहली शिफ्ट सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक निर्धारित की गई है (अभ्यर्थी अपनी शिफ्ट और तिथि की सटीक पुष्टि स्लिप व एडमिट कार्ड से करें)।

पहली शिफ्टसुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे
दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 5.30 बजे

सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

स्टेप 1 - सबसे पहले राजस्थान SSO पोर्टल sso.rajasthan.gov.in या RSSB की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2 - होमपेज पर दिए गए Rajasthan CET 2026 Admit Card के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3 - अब नए खुले पेज पर एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।

स्टेप 4 - कैप्चर कोड दर्ज कर सबमिट के बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 5 - अब, आपकी स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड आ जाएगा।

स्टेप 6 - इसे डाउनलोड करें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - यूपी टीजीटी के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आगे बढ़ी

परीक्षा से पहले छात्रों के लिए 2 जरूरी बातें

यदि आपका परीक्षा जिला गृह जिले से अलग है, तो सिटी स्लिप देखते ही आने-जाने के साधन और ठहरने की व्यवस्था कर लें, ताकि परीक्षा के दिन किसी तरह की भागदौड़ या देरी न हो। 26 नवंबर को एडमिट कार्ड जारी होते ही उसका साफ प्रिंट आउट निकाल लें और रिपोर्टिंग टाइम व ड्रेस/सामान संबंधी निर्देश ध्यान से पढ़ें। उम्मीदवारों को सलाह है कि वह एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी के साथ एक वैध फोटो आईडी भी साथ रखें।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article