बॉलीवुड

Ramayana के खिलाफ VHP ने खोला मोर्चा, रणबीर कपूर की फिल्म को बैन करने की हुई मांग

VHP Stand Against Ramayana: रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' हाल ही में मुश्किलों में घिर गई है। दरअसल, वीएचपी यानी विश्व हिंदू परिषद ने रामायण पर बैन लगाने की मांग की है।

Image

VHP ने की 'Ramayana' को बैन करने की मां (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

VHP Stand Against Ramayana: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणबीर कपूर ने अपनी फिल्म 'रामायण' से बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचा दिया है। 'रामायण' को लेकर देशभर ही नहीं बल्कि दुनियाभर में लोगों का उत्साह देखने लायक है। 'रामायण' ने बॉक्स ऑफिस पर तूफानी कमाई करने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। फिल्म अभी तक 1600 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है। लेकिन अब रणबीर कपूर की 'रामायण' को लेकर बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि फिल्म के खिलाफ विश्व हिंदू परिषद ने मोर्चा खोल दिया है। वीएचपी ने रणबीर कपूर की 'रामायण' पर रावण की महिमामंडन का आरोप लगाया है, साथ ही मूवी पर बैन लगाने की भी मांग की है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Ramayana Box Office Collection Day 17: शनिवार को 'रामायण' पर बरसी कृपा, 1600 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन

विश्व हिंदू परिषद (Vishva Hindu Parishad) के जनरल सेक्रेटरी बजरंग लाल बागड़ा ने 'रामायण' को लेकर कहा कि ये महर्षि वाल्मीकि की मूल रामायण से भटक चुकी है, साथ ही इसमें कई मनगढ़ंत घटनाएं भी जोड़ी गई हैं। बजरंग लाल बागड़ा ने मूवी पर अहम किरदारों को हटाने का आरोप लगाया है। दूसरी ओर विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि उन्होंने हाल ही में 'रामायण' देखी है और उन्हें फिल्म से कई आपत्तियां हैं। आलोक कुमार ने इस सिलसिले में कहा, "रामायण' में ऐतिहासिक घटनाओं को तोड़-मरोड़कर दिखाया गया है, मनगढ़ंत बातें दिखाई गई हैं।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: रणबीर कपूर की Ramayana देखने के लिए बेताब हैं 'हनुमान अंश' डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी, बजट पर दिया रिएक्शन

    आलोक कुमार ने 'रामायण' को लेकर आगे कहा, "फिल्म में सिर्फ मनोरंजन के लिए ड्रामैटिक एलीमेंट ही नहीं जोड़ा गया, बल्कि बुनियादी चीजों पर भी प्रहार किया गया है। भगवान राम ने 14 साल वन में बिताए और वो वहां समाज के हर तबके से मिले। उन्होंने तपस्वी के वेश में वन में अपना समय बिताना, नंगे पैर चलते थे। महिला सशक्तिकरण की दिशा में उन्होंने माता अहिल्या की गरिमा और सम्मान को बहाल किया। ऐसे कई पहलू 'रामायण' में दिखाए ही नहीं गए हैं।"

    रावण के मनहिमामंडन का लगा आरोप

    आलोक कुमार ने मूवी में रावण का जिक्र करते हुए कहा, "शुरू से ही रावण को दलित, शोषित और वंचित लोगों की मदद करने वाला और उन्हें मुक्ति देने वाला दिखाया गया है। वो उनके भले के लिए काम करता है। ये रावण की महिमामंडन करने की भी कोशिश है।" वीएचपी के जनरल सेक्रेटरी ने कहा कि रावण को इस तरह से फिल्म में दिखाना हिंदू समुदाय की भावनाओं को आहत करता है। वीएचपी ने 'रामायण' की स्क्रीनिंग रोकने और साथ ही सेंसर सर्टिफिकेट रद्द करने की भी मांग की।

    ashna malik
    आशना मलिकauthor

    आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

    और पढ़ें
    End of Article