एजुकेशन

NCL Internship 2026: एनसीएल इंटर्नशिप के लिए कौन कर सकता है रजिस्ट्रेशन? जानें आवेदन की लास्ट डेट, योग्यता और पूरी प्रक्रिया

NCL Internship 2026: नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड ने काम में युवाओं को प्रैक्टिकल अनुभव देने के लिए इंटर्नशिप प्रोग्राम के लिए आवेदन स्वीकार करना शुरू कर दिए हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

Image

NCL Internship 2026 (Photo - AI/Newsroom Verified)

NCL Internship 2026: नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) में व्यावहारिक कार्य अनुभव लेने के इच्छुक युवाओं के लिए एक शानदार अवसर सामने आया है। कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी एनसीएल ने प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (PMIS) के दूसरे चरण के राउंड-03 के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए कुल 52 इंटर्न पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस इंटर्नशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 21 नवंबर 2026 से शुरू हो चुकी है और रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि 6 दिसंबर 2026 निर्धारित की गई है। चयनित उम्मीदवारों को 9 महीने की प्रशिक्षण अवधि के दौरान हर महीने 9,000 रुपये का स्टाइपेंड मिलेगा। आइए इस लेख के माध्यम से आसान भाषा में पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और जरूरी शर्तों को समझते हैं।

आवेदन की अंतिम तिथि और महत्वपूर्ण तिथियां

अधिसूचना जारी होने की तिथि19 नवंबर 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि21 नवंबर 2026
आवेदन करने की अंतिम तिथि6 दिसंबर 2026
योग्यता व आयु गणना की निर्णायक तिथि1 दिसंबर 2026
प्रशिक्षण अवधि9 महीने

NCL इंटर्नशिप 2026 के लिए कौन कर सकता है आवेदन?

NCL इंटर्नशिप के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। क्लर्क पदों के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त संस्थान, कॉलेज या यूनिवर्सिटी से बीकॉम में पास होना अनिवार्य है। वहीं लैब इंटर्नशिप के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को बीएससी केमिस्ट्री की डिग्री प्राप्त होनी चाहिए, जबकि ऑफिस असिस्टेंट के लिए बीए पास होना अनिवार्य है।

आवेदन कैसे करें

स्टेप 1 - इच्छुक उम्मीदवारों को केंद्रीकृत PMIS पोर्टल pminternship.mca.gov.in पर जाना है।

स्टेप 2 - होमपेज पर दिए गए NCL इंटर्नशिप 2026 के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3 - अब लिंक पर क्लिक करने के बाद उम्मीदवार खुद को रजिस्टर करें।

स्टेप 4 - आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी दर्ज करें।

स्टेप 5 - आवेदन फॉर्म को सबमिट करें और फॉर्म डाउनलोड करें।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन संबंधित योग्यता परीक्षा (डिग्री/डिप्लोमा) के कुल प्राप्तांकों के आधार पर तैयार मेरिट सूची और दस्तावेज सत्यापन के माध्यम से किया जाएगा। अंक समान होने पर अधिक आयु वाले अभ्यर्थी को वरीयता मिलेगी।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - NTA ने बदला Duplicate Scorecard का नियम

कितना मिलेगा स्टाइपेंड

इंटर्नशिप के लिए चयनित उम्मीदवारों को 9 हजार रुपये मासिक स्टाइपेंड दिया जाएगा। जो इंटर्न के सीधे अकाउंट में जाएगी।

इंटर्नशिप की शर्तें

यह 9 महीने की कौशल विकास इंटर्नशिप है, जिसके आधार पर NCL या कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) में नियमित नौकरी का कोई दावा नहीं किया जा सकता। साथ ही प्रशिक्षण अवधि के दौरान आवास, भोजन और परिवहन की व्यवस्था अभ्यर्थी को स्वयं करनी होगी। शॉर्टलिस्ट होने पर दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा और जॉइनिंग से पहले सरकारी चिकित्सा अधिकारी से निर्धारित प्रारूप में मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। नियमित अपडेट्स के लिए nclcil.in और PMIS पोर्टल पर नजर बनाए रखें।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article