राशिफल

आज का वृश्चिक राशिफल, 14 दिसंबर 2022: कोशिशों के बावजूद खर्चे बढ़ रहे हैं, रिश्‍तों में आ रहा है उतार-चढ़ाव

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Dec 14, 2022, 09:08 AM IST

Aaj Ka Vrishchik Rashifal 14 December 2022, Scorpio Horoscope Today in Hindi कल की चिंता में आज का समय खराब न करें। भविष्‍य की फिक्र भविष्‍य पर छोड़ दें आज के काम पर ध्‍यान दें। फिजूलखर्च करने से बचें , रिश्‍तों में उतार-चढ़ाव नजर आ रहा है बहस करने से बचें। बिना सोचे समझे कोई कदम न उठाएं।

Image

Vrischik Rashifal 14 December 2022

Aaj Ka Vrishchik Rashifal 14 December 2022, Scorpio Horoscope Today in Hindi: वृश्चिक (Scorpio)काम के प्रति आपकी लगन अच्छी है पर चिंता यह है की क्या यह अच्छाई बनी रहेगी इसलिए आप किसी भी तरह के नुकसान को लेकर परेशान होते चले जा रहे हैं, पर ऐसा सोचकर आप अपने कामकाज की अच्छी भली स्तिथि को भी व्यर्थ में कमजोर ही करते चले जा रहे हैं।

क्या करें – आपको लग रहा है की लोग आपके खिलाफ हैं और आपको नुकसान करना चाह रहे हैं। कभी-कभी ऐसा होता भी है पर सिर्फ परेशान होते चले जाने से भी मुश्किलें ही हाथ लगती हैं। इसलिए आपको थोड़ा सा धैर्य तो बनाए रखना होगा और अगर नुकसान की स्तिथि उभर ही जाएगी तो तब की तब देखी जाएगी इसलिए नुकसान की चिंता लगाकर अपने आज को बिगाड़ते चले जाने से बचने की जरूरत है।

क्या न करें –आपकी कोशिशों के बावजूद आपके खर्चे बढ़े हुए नजर आ रहे हैं पर ऐसा लगता है जैसे आपकी कोशिशें भी इस बात से जुड़ी हुई हैं की आप कुछ नया करें और उसमें भी कोई न कोई खर्चा करते चले जाएँ। हो सकता है बिना जानकारी की वजह से भी ऐसा विचार बन रहा हो।

रिश्तेनाते – रिश्तों के प्रति आपका समर्पण है पर उसमें थोड़ा बहुत उतार-चढ़ाव भी है, इसलिए किसी से भी बहस में पड़ते चले जाना ठीक नहीं है। चुप रह जाना कहीं अच्छा विकल्प है जो रिश्तों को संभाल सकता है।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article