राशिफल

आज का मिथुन राशिफल, 14 दिसंबर 2022: मेहनत बढ़ाने की है जरूरत, बेहतर मिलेगें परिणाम

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Dec 14, 2022, 09:14 AM IST

Aaj Ka mithun Rashifal 14 December 2022, Gemini Horoscope Today in Hindi लोगों के साथ अपने संबंध न बिगाड़े खुद पर भरोसा रखें , चुनौतियाँ हर मोड़ पर साथ होती हैं निराश न हो बस अपनी गलतियों से सीखते रहें और एक गलती को दोबार न दो‍हराएं,आपको ध्‍यान देने की जरूरत है।

Image

Mithun Rashifal 14 December 2022

Aaj Ka mithun Rashifal 14 December 2022, gemini Horoscope Today in Hindi मिथुन (Gemini)आपको अपनी मेहनत को भी बढ़ाना पड़ेगा और अपनी मेहनत की दिशा को भी दुरुस्त करना पड़ेगा। आप कर तो बहुत कुछ रहे हैं पर लोगों की नाराजगियाँ बनी हुई हैं क्योंकि आपकों खुद पर ही भरोसा नहीं है।

क्या करें – आपकी कोशिशें तभी बढ़ेंगी अगर आप अपनी जानकारी को बेहतर कर पाएंगे । अगर कुछ सीखने में कमी रही है तो उसे भी दूर करने की कोशिश करनी पड़ेगी। खुद को इतना सक्षम बना लें की आपका अपनी क्षमताओं के प्रति भरोसा बढ़ता चला जाए।

क्या न करें – लोगों को नाराज न करते चले जाएँ और लोगों को नाराज करके आप अपना नुकसान भी न करते चले जाएँ क्योंकि यह एक ऐसा क्षेत्र है और आपको लगातार ध्यान देने की जरूरत है। आप अपनों के प्रति अच्छा सोचते हैं और रिश्तों को संभालने में हर तरह का प्रयास कर रहे हैं पर फिर भी आप अपने नुकसान को नहीं बचा पा रहे।

रुकावटें और चुनौतियाँ – रोजमर्रा की रुकावटें बनी रह सकती हैं पर उसके लिए भी आपको अपनी मानसिकता को सुधारना पड़ेगा। सिर्फ यह न सोचते चले जाएँ की आपके साथ ऐसा क्यों हो रहा है क्योंकि चुनौतियाँ तो सबके लिए बनी हैं इसलिए परेशान भी न होते चले जाएँ।

धन दौलत – पैसे की स्तिथि को संभाले रखना और बचाए रखना बहुत जरूरी है। इस बात की अच्छाई को समझें की यह समय आपकी बचत और आपकी समृद्धि को बेहतर कर सकता है पर यह तभी संभव हो पाएगा अगर आप किसी भी तरह की फिजूलखर्ची से बचे रहें।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article