Aaj Ka Kumbh Rashifal 14 December 2022,
क्या करें – तकदीर आपके साथ है और कोई कमी नहीं है। रोजमर्रा की छुटपुट बातों को सच्चाई के रूप में कबूल कर लेना चाहिए। यह समय आपकी क्षमताओं को भी बढ़ाता हुआ नजर आ रहा है और आपकी आर्थिक स्तिथि भी संभली हुई है इसलिए बहुत कुछ आपके हित में बना ही हुआ है।
क्या न करें – लोगों से मिलती हुई सलाह को किसी कमी की नजर से न देखें। ऐसा न सोचें की उस सलाह के पीछे भी आपके लिए मुश्किलें हैं क्योंकि मुश्किलें तो जिंदगी का एक नियम हैं और वो बनी ही रहेंगी पर अपने मन में किसी भी तरह की उलझन बिठाते चले जाना ठीक नहीं होगा।
तकदीर और भाग्य – तकदीर साथ हो इसका यह मतलब नहीं है की आप आँख बंद करके कोई भी कदम उठा लें क्योंकि ऐसा करना खतरे से खाली नहीं है। कई बार अपनी गलतियों से भी इंसान ऐसे फैसले कर जाता है जो नहीं करने चाहिए इसलिए सूझबूझ की और मनन की जरूरत पड़ेगी ताकि आप व्यर्थ में तकदीर को आजमाते न चले जाएँ।
रिश्तेनाते – रिश्तों की अच्छाई को समझें और सबकुछ संभला हुआ है। आपकी गलतियों के बावजूद हालात ने आपका पूरा साथ निभाया है और रिश्तों की अच्छाई आपके लिए हर रूप से बनाए रखी है। यह बहुत बड़ा आशीर्वाद है।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
