Aaj Ka kanya Rashifal 14 December 2022,
कन्या (Virgo) – खर्चे बढ़ते हुए नजर आ रहे हैं और मन परेशान है, इसी वजह से आपको अपनी बचत से भी बहुत ज्यादा सुकून नहीं मिल रहा और आप हर चीज को कमी की नजर से ही देखते चले जा रहे हैं।
क्या करें – अपनों की बढ़ती हुई जरूरतों की वजह से पैसे के ऊपर दबाव हो सकता है पर जिंदगी की सच्चाई यह है की हमें हर तरह की जरूरतें पूरी करनी ही पड़ती हैं और उसके लिए लगातार प्रयास करने की भी जरूरत पड़ती है। कोशिश करके देखिए सबकुछ संभलता चला जाएगा।
क्या न करें – जल्दबाज़ी में न तो अपने खर्चों को बढ़ायें और ना ही लोगों को नाराज करते चले जाएँ। रोजमर्रा की रुकावटों को लेकर भी चिंतित होते चले जाना ठीक नहीं है क्योंकि ऐसा करने से आप उन मुश्किलों का समाधान नहीं ढूँढ पाएंगे।
प्यार मोहब्बत – किसी प्यार मोहब्बत के रिश्ते को बढ़ाने का प्रयास करना होगा और यह तभी संभव हो पाएगा जब आप रिश्तों में हर तरह की मधुरता बनाए रखें। किसी से भी कोई अनुचित बात कहते चले जाने से भी बचना होगा।
रुकावटें और चुनौतियाँ – बहुत सारी रुकावटें ऐसी हैं जो आपने अपने मन में बिठा रखी हैं और इसलिए यह आदत बन जाती है की इंसान अपनी कमियों और गलतियों को देखता चला जाता है, जबकि हर चीज का कोई न कोई दूसरा पहलु भी होता है और ध्यान देने से फायदा भी हो सकता है।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
