राशिफल

आज का वृषभ राशिफल, 14 दिसंबर 2022: जरूरत से ज्‍यादा सोचना पड़ सकता है भारी,अपनी मुश्किलें बढ़ा सकते हैं

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Dec 14, 2022, 09:14 AM IST

Aaj Ka vrishabh Rashifal 14 December 2022, Taurus Horoscope Today in Hindi आपके लिए जरूरत से ज्‍यादा सोचना नुकसानदायक हो सकता है। घर परिवार में खुशि‍यां बनाकर रखें इससे आपके मन में नकारात्‍मक विचार खत्‍म होगें। लोगों की मदद में गलतियां न ढूढ़े, बिना सोचे समझे खर्च न करें ।

Image

Vrishabh Rashifal 14 December 2022

Aaj Ka vrishabh Rashifal 14 December 2022, taurus Horoscope Today in Hindi वृषभ (Taurus)घर परिवार की खुशियों को बनाए रखना बहुत जरूरी है पर यह तभी संभव हो पाएगा अगर आप अपने मन में बिठाई हुई किसी भी तरह की नकारात्मकता को हटा देंगे। मुश्किलें हम खुद ही अपने लिए बनाते हैं पर ज्यादा सोचकर हम उन मुश्किलों को अपने ही मन में बढ़ा भी लेते हैं और इस समय यही चीज ठीक नहीं है।

क्या करें – शांति बनाए रखनी होगी और हर चीज में कोई न कोई अच्छाई ढूँढने की कोशिश करनी होगी। जिंदगी में अगर गलतफहमियाँ पैदा हो जाएँ तो बहुत कुछ बिगड़ जाता है इसलिए किसी भी तरह की गलतफहमी से बचकर निकल जाने की जरूरत पड़ेगी।

क्या न करें – लगों से मिलती हुई अच्छाई को किसी भी कमी की नजर से न देखें। उसका एक बड़ा कारण यह है की लोग आपके प्रति अच्छा सोचते हैं और आपकी हर तरह से मदद भी कर रहे हैं, पर समस्या यह है की आप उस मदद से भी बहुत ज्यादा खुश नहीं है इसलिए आप हर चीज में गलतियाँ ही ढूँढ़ते चले जा रहे हैं।

धन दौलत – पैसे की स्तिथि को संभाले रखने के लिए आपको बहुत सारी योजना बनानी होगी। अपनी आमदनी को बचाकर रखना बहुत बड़ी कला होती है पर इस समय आपके खर्चे बढ़े हुए हैं और कुछ भी संभल नहीं रहा।

खर्चे और नुकसान – खर्चों का एक बड़ा कारण यह है की आप बिना सोचे समझे कई तरह के फैसले करते चले जा रहे हैं और उससे भी बड़ी समस्या यह है की आप अपनी बचत को भी बचा नहीं पा रहे। किसी झगड़े में या किसी तकरार भरी स्तिथि में भी अगर पैसा लगता चला जाए तो वो भी ठीक नहीं है।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article