शहर

Delhi-NCR Weather: दिल्ली में उमस-गर्मी पर लगेगा ब्रेक, इस दिन से शुरू होगी बारिश, जानें अगले 6 दिनों का मौसम

दिल्ली-NCR में पिछले दिनों बारिश नहीं होने से तेज धूप और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मौसम विभाग के अनुसार 24 घंटे बाद बारिश शुरू होने की संभावना है। जिससे गर्मी से भी राहत मिल सकती है।

Image

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम (सांकेतिक फोटो)

दिल्ली में आज का मौसम (10 August 2026): दिल्ली-NCR में पिछले कुछ दिनों से बारिश नदारद है। जिसके चलते कड़ाके की धूप और उमस भरी गर्म का मौसम बना हुआ है। जिसके चलते लोगों को काफी परेशानी हो रही है। लेकिन जल्द ही राजधानी का मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग ने शुक्रवार से दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। हालांकि इस संबंध में फिलहाल कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। आइए जानते हैं कि दिल्ली में आज कैसा मौसम रहने वाला है।

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में आसमान में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। जिसके चलते सूरज और बादलों के बीच लुका-छिपी का खेल देखने को मिल सकता है। वहीं तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया जा सकता है। 24 घंटे बाद राजधानी के मौसम में बड़ा बदलाव नजर आ सकता है। मौसम विभाग ने 11 सितंबर को आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। बारिश के कारण तापमान में भी कमी दर्ज की जा सकती है। जिससे गर्मी से भी कुछ हद तक राहत मिलने की उम्मीद है।

16 सितंबर तक बारिश जारी रहने के आसार

IMD के अनुसार, 6 दिनों तक राजधानी में छिटपुट बारिश देखने को मिल सकती है। 12 सितंबर को मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना जताई गई है। इस दिन अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। 16 सितंबर तक दिल्ली में बारिश के आसार जताए गए हैं। इस दौरान तापमान में 3-4 डिग्री की गिरावट दर्ज हो सकती है।

पिछले 24 घंटों की बात करें तो दिल्ली-एनसीआर में कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई। दिन में कड़क धूप निकली रही है। जिससे लोगों को गर्मी का एहसास हुआ। शाम के समय उमस ने भी खूब परेशान किया। इस दौरान अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस है। इससे एक दिन पहले यानी मंगलवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। यानी बुधवार को तापमान में भी करीब 1 डिग्री का इजाफा देखने को मिला।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article