Aaj Ka Singh Rashifal 14 December 2022,
क्या करें – लोगों से तालमेल बनाने का अच्छा समय है और आप इस प्रयास में कामयाब हुए हैं। इसी के चलते घर परिवार की खुशियों को सुधारने में हालात बेहतर हुए हैं पर किसी प्यार मोहब्बत के रिश्ते को संभालने में आपकी कोशिशें विफल होती चली जा रही हैं।
क्या न करें – अपने कर्तव्य को निभाने में किसी भी तरह की कमी न रखें इसलिए लोगों के प्रति सद्भावना बनाए रखें। अगर लोगों से आलोचना भी मिल रही है तो भी अपने मन में कोई ऐसी नकारात्मकता न बिठाते चले जाएँ जिसका बुरा असर भविष्य में देखने को मिले।
तकरार और झगड़े – अपने जीवनसाथी के साथ आपको बहुत सारी विनम्रता बनाए रखनी होगी। आप अपनों के लिए अच्छा सोचते हैं और इसी अच्छाई को हर रिश्ते के साथ जोड़ने की कोशिश करनी होगी तभी जाकर जिंदगी का संतुलन बन पाएगा।
काम और कारोबार – काम और कारोबार को लाभ की नजर से भी देखें पर इस रूप से भी देखें की उसे बेहतर किया जा सकता है और बड़ा लाभ कमाया जा सकता है। थोड़ी सी कोशिश से आप अपने ज्ञान में वृद्धि कर सकते हैं और अपने प्रदर्शन को बढ़ा सकते हैं।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
