टीवी मसाला

Bigg Boss 20: मनोज तिवारी की बेटी Rhiti को मिलती हैं रेप की धमकियां, खुलासा करते हुए बोलीं- 'सोचकर बोलना...'

Bigg Boss 20: रियलिटी शो बिग बॉस 20 में मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी ने शॉकिंग खुलासा किया है। शो में रीति ने बताया कि उन्हें जान से मारने और रेप की धमकियां मिलती हैं।

Image

bigg boss 20 rhiti tiwari (photo credit- instagram)

Bigg Boss 20: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) की बड़ी बेटी रीति तिवारी (Rhiti Tiwari) ने धमाकेदार एंट्री ली। मनोज तिवारी खुद अपनी बेटी को शो तक छोड़ने आए। शो में रीति का गेम लोगों को धीरे धीरे पसंद आ रहा है। वह शो में अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में कई बड़े खुलासे कर रही हैं। रीति ने शो में आने की वजह बताते हुए कहा था कि लोग उन्हें मनोज तिवारी की बेटी ही समझते हैं, लेकिन वह अपनी अलग पहचान बनाने आई हैं। इसके बाद अब मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी ने खुलासा किया है कि उन्हें रेप की धमकियां और जान से मारने की धमकियां मिलती हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 'Kiss करनी पड़ेगी', Aishwarya Sharma संग प्रोड्यूसर ने थी जबरदस्ती? काम के बदले एक्ट्रेस से हुई गंदी डिमांड

    रीति तिवारी को मिली रेप और जान से मारने की धमकी

    हाल ही में रीति तिवारी ने शो में अपनी निजी जिंदगी पर बड़ा खुलासा किया। शो में रीति तिवारी, मैरी कॉम, अरिश्फा खान, उदिति के बाथ बैठी दिखीं। इसी दौरान रीति ने खुलासा किया कि वह मनोज तिवारी की बेटी है और इसी वजह से उनके ऊपर मीडिया पर बोलना का डबल प्रेशर रहा है। उन्हें हर चीज सोचकर बोलनी पड़ती है। मेरे ऊपर हमेशा ही डबल प्रेशर रहा है। मैं जो भी बोलूंगी तो उसे लिया जाएगा... मनोज तिवारी की बेटी ने बोल दिया। मुझे रेप की धमकियां आती हैं, जान से मारने की धमकियां आती हैं क्योंकि मैं उनकी बेटी हूं। मेरे बातों को हमेशा ऐसा लिया जाता है जैसे मेरी बात मेरे पापा की राय होगी। रीति तिवारी की बातें सुनकर अरिश्फा खान और उदिति हैरान रह जाती हैं। वहीं, मैरी कॉम रीति तिवारी को समझने की बात करती हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Bigg Boss 20: घर का पहला कैप्टन बना ये कंटेस्टेंट, खतरे में पड़ीं Kanika Mann?

      मैरी कॉम से भिड़ीं रीति तिवारी

      बता दें कि शो में रीति तिवारी काफी शांत रह रही थी लेकिन अब उनका भी पंगा हो गया है। रीति ने मैरी कॉम को नॉमिनेट किया था और इसी वजह से मैरी कॉम भड़क गईं और उन्होंने रीति तिवारी से किचन ड्यूटी पर पंगा लिया। सुबह सुबह ही दोनों के बीच काफी बहसबाजी होती है। रीति की ड्यूटी बर्तन धोने की होती है और मैरी कॉम बार बार रीति का बर्तन धोने के लिए कहती हैं, जिस पर दोनों की बहस हो जाती है।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article