बॉलीवुड

सर्जरी से पहले Sharat Saxena ने खड़े होकर कराई MRI, तस्वीरें शेयर कर बोले- ‘फिर काम करना चाहता हूं’

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 10, 2026, 10:44 AM IST

Sharat Saxena MRI Update: शरत सक्सेना इन दिनों अपनी सेहत को लेकर चर्चा में हैं। सर्जरी से पहले उन्होंने अस्पताल से कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिन्हें देखकर फैंस चिंतित हो गए।

Image

शरत सक्सेना ने शेयर की नई तस्वीरें (Image Source: Sharat Saxena Instagram)

Sharat Saxena MRI Update: बॉलीवुड के फेमस एक्टर शरत सक्सेना (Sharat Saxena) लंबे समय से अपनी दमदार स्क्रीन प्रेजेंस के लिए जाने जाते हैं। उम्र के इस पड़ाव पर भी उनका जोश और काम के प्रति जूनून फैंस को काफी पसंद आता है। लेकिन हाल ही में एक्टर की एक सोशल मीडिया पोस्ट ने उनके चाहने वालों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। उनकी ये तस्वीरें सामने आने के बाद फैंस उनके लिए चिंता जाहिर करने लगे। कई लोगों ने कमेंट कर एक्टर के जल्द ठीक होने की कामना की। तो चलिए जानते हैं कि फिल्म सन ऑफ सरदार 2 (Son of Sardar 2) एक्टर ने सोशल मीडिया पर क्या पोस्ट किया है।

शरत सक्सेना कराई MRI

एक्टर शरत सक्सेना एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं। इसकी वजह एक्टर की पोस्ट है। एक्टर ने सोशल मीडिया पर अस्पताल से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वो एमआरआई करवाते नजर आ रहे हैं। शरत सक्सेना ने सोशल मीडिया पर कुल चार तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह एमआरआई रूम में नजर आ रहे हैं और उनके चेहरे पर परेशानी भी दिखाई दे रही है। एक्टर ने बताया कि ये जांच उनकी सर्जरी से ठीक पहले की गई है। हैरान करने वाली बात ये रही है कि शरत सक्सेना ने खड़े होकर MRI करवाई है। एक्टर ने अपने चाहने वालों के प्यार और शुभकामनाओं के लिए उनका शुक्रिया भी अदा किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि वो जल्द ही ठीक होकर दोबारा सही तरीके से चल सकेंगे और अपना काम जारी रख पाएंगे।

चर्चा में रहते हैं शरत सक्सेना

शरत सक्सेना ने अपने लंबे करियर की शुरुआत अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की फिल्म ‘बेनाम’ (Benaam) से की थी। इसके बाद उन्होंने अलग-अलग तरह के किरदार निभाए और फिल्मों में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई। रिपोर्ट के मुताबिक, वह अपने करियर में 250 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं। उनके यादगार किरदारों की बात करें तो ‘मिस्टर इंडिया’ (Mr. India) में उन्होंने डागा का किरदार निभाया था। शरत सक्सेना ने सलमान खान (Salman Khan) के साथ भी कई फिल्मों में काम किया है। ‘बजरंगी भाईजान’ (Bajrangi Bhaijaan) में उन्होंने करीना कपूर के पिता का किरदार निभाया था। इसके अलावा वह ‘त्रिदेव’ (Tridev), ‘घायल’ (Ghayal), ‘खिलाड़ी’ (Khiladi), ‘सोल्जर’ (Soldier) और ‘बागबान’ (Baghban) जैसी फिल्मों में भी नजर आए।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article