राशिफल

आज का वृश्चिक राशिफल, 02 दिसंबर 2022: इच्छाओं को करें काबू, अन्यथा हो सकता है भारी नुकसान

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Dec 2, 2022, 08:42 AM IST

Aaj Ka Vrishchik Rashifal 02 December 2022, Scorpio Horoscope Today in Hindi: किस्मत ने आप पर अपनी कृपा खूब बरसाई है। इसी वजह से आपकी इच्छाएं भी हमेशा बढ़ी हुई रहती है। लेकिन इच्छाओं पर काबू करने की जरुरत है। नहीं तो आप बहुत बड़ी मुसिबत में पड़ सकते हैं।

Image

Vrishchik Rashifal 02 December 2022

Aaj Ka Vrishchik Rashifal 02 December 2022, Scorpio Horoscope Today in Hindi: रिश्तों को बेहतर किया जा सकता है और आप पूरा प्रयास कर रहे हैं और इस प्रयास में तकदीर ने अपना पूरा साथ निभाया है। लोगों से भी तालमेल बढ़ा है और आपके मन में भी सुकून की वृद्धि हुई है।

क्या करें – किसी पर भी कोई दबाव बनाते चले जाने से बचना होगा। अपनी बात कहने की बजाए दूसरों की बात ज्यादा सुन लेंगे तो हालात को संभालना भी आसान होता चला जाएगा। कोशिश करके देखिए आपको अच्छा लगेगा।

क्या न करें – किसी प्यार के रिश्ते में जोर जबरदस्ती बिल्कुल न करें इसलिए अपनी इच्छाओं को इतना न बढ़ाते चले जाएँ जो आपकी मुश्किलों का कारण बनती चली जाए।

पढ़ाई लिखाई – मेहनत करने का समय है और यह समय आपको बड़ी सफलता दे सकता है। थोड़ी सी कोशिश से आप अपने ज्ञान में वृद्धि कर सकते हैं और अपने प्रदर्शन को बेहतर कर सकते हैं जिसके चलते आपका भविष्य बन जाए और आपकी कामकाज की स्तिथि में बढ़ोतरी होती चली जाए।

रिश्तेनाते – रिश्तों को संभाले रखने के लिए आपके प्रयास कारगर हैं। लोगों की आपको भरपूर मदद मिल रही है पर आप फिर भी कभी लोगों से जुडते हैं और कभी हट जाते हैं, यह उतार-चढ़ाव आपकी परेशानियों का कारण हो सकता है जिसे दूर करने की कोशिश करनी पड़ेगी।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article