Aaj Ka Kanya Rashifal 02 December 2022, Virgo Horoscope Today in Hindi: कन्या (Virgo) – लोगों से तालमेल बनाने का समय है और घर परिवार में खुशियाँ बनाए रखने का समय है। इस प्रयास में आपने सूझबूझ अपनाई है और आपकी कोशिशें कारगर हुई हैं। रिश्तों को संभाले रखने के लिए आपको फिर भी अपनी बात बहुत सहजता से कहनी होगी। अगर मन में पहले से कोई अविश्वास है तो उसे भी दूर कर देने की जरूरत पड़ेगी।
क्या करें – घर परिवार में रिश्तों को संभाले रखना इस समय की प्राथमिकता है जिसमें आप बखूबी कामयाब हुए हैं। इसका अच्छा असर यह भी हुआ है की आप लोगों की हर तरह से सहायता कर पा रहे हैं जिसके चलते आपके मन में प्रेरणा जगी हुई है की आप जिंदगी में कुछ और बेहतर कर सकें।
क्या न करें – लोगों की तरफ से अगर किसी भी तरह का दबाव बनता हुआ नजर आ रहा है तो उससे आप घबरा न जाएँ क्योंकि लोग इस समय आपके लिए अच्छा सोचते हैं और आपकी हर तरह से सहायता ही करना चाह रहे हैं इसलिए उनकी बातों में कमियाँ ढूँढ़ते चले जाना भी ठीक नहीं है।
प्यार मोहब्बत – कोई प्यार मोहब्बत का रिश्ता संभला हुआ है और आप रिश्तों के प्रति समर्पित हैं। इस अच्छाई को इस रूप से भी देखें की लोग भी आपको भली भांति समझ पा रहे हैं और आपसी तालमेल बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं और यह भी जिंदगी की सच्चाई है की आप सबको खुश नहीं कर सकते, फिर भी कोशिश तो करनी ही पड़ती है।
धन दौलत – पैसे की स्तिथि को बचाए रखने के लिए आपको अपने ज्ञान में और अपनी जानकारी में इजाफा करना होगा। पैसे के लेनदेन पर भी नजर रखनी होगी ताकि लोग आपकी अच्छाई का किसी भी वजह से गलत फायदा न उठाते चले जाएँ।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
