Aaj Ka Mesh Rashifal 02 December 2022, Aries Horoscope Today in Hindi: जल्दबाज़ी में कोई कदम उठायेंगे तो आपका नुकसान हो जाएगा और इसलिए आपको अपने फैसलों पर एक कड़ी नजर रखनी होगी। लोगों से दूरियाँ बनाते चले जाने से भी बचना होगा और अगर कोई दूरस्थान के विकल्प हैं तो उनके बारे में भी ध्यानपूर्वक मनन करके ही फैसला करना होगा। अपने सपने भी पूरे करने हैं और अपनों की इच्छाओं को भी समझने की कोशिश करनी है तभी जिंदगी का संतुलन बन पाएगा।
क्या करें – भाग्यशाली समय जरूर है पर फैसलों में अपनी सूझबूझ बनी रहनी चाहिए ताकि हालात भी आपका साथ निभा पाएं और आप अपने लिए बचाव का माहोल भी बना पाएं। हर चीज को बारीकी से समझना और परखना बहुत जरूरी हो जाता है।
क्या न करें – अपने हालात का आँकलन जरूर करें पर जानबूझकर अपना नुकसान न करते चले जाएँ, इसलिए किसी भी फैसले में जल्दबाज़ी बिल्कुल न दिखाएं क्योंकि ऐसा करने से भी अमूमन फैसले गलत हो जाते हैं इसलिए अपने मन में किसी भी तरह की हड़बढाहट लाते चले जाना ठीक नहीं है।
काम और कारोबार – काम और कारोबार की स्तिथि ठीक भी है पर लाभ के रूप में बहुत सारा उतार-चढ़ाव है इसलिए आपको ऐसा लगता है की आपकी कोशिशें बिखरी पड़ी हैं और जो भी विकल्प आपके सामने आ रहे हैं उसमें भी बहुत सारी परेशानियाँ हैं। ऐसे किसी भी असमंजस भरे दौर में स्थिरता बनाए रखने से भी फायदा होता है।
धन दौलत – पैसे की स्तिथि को सुधारना भी है और संभाले भी रखना है और उसके लिए आपको अपनी बचत को बनाए रखने की भी कोशिश करनी होगी। अगर पैसा कहीं फंस जाए तो मुश्किलें ही हाथ लगेंगी।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
