Aaj Ka Meen Rashifal 02 December 2022, Pisces Horoscope Today in Hindi: रिश्तों को संभाले रखने का मौका मिल रहा है और आपकी खुशियाँ बनी हुई हैं। कोई प्यार मोहब्बत का रिश्ता भी आपके जहन पर हावी है और आपके भरोसे को जगाए हुए है।
क्या करें – काम और कारोबार को बढ़ावा दिया जा सकता है और बड़ी सफलता प्राप्त की जा सकती है। इस सारे प्रयास में आपकी कोशिशों का बहुत बड़ा योगदान है जिसके चलते हालात आप पर हर तरह से मेहरबान हैं।
क्या न करें – अपनी शख्सियत में विनम्रता लानी होगी और ऐसा करते हुए आपको अपनों की सूझबूझ से बहुत कुछ सीखना होगा। अगर लोग आपके प्रति धैर्य बना पा रहे हैं तो आपको भी अपने व्यवहार में ऐसी ही सौम्यता बनाए रखने की कोशिश करनी होगी ताकि आपकी ओर से कोई कमी न रहे।
धन दौलत – पैसे की स्तिथि ठीक है और आमदनी का योग बना हुआ है। इसी के चलते आप अपने काम और कारोबार में पैसा लगा पा रहे हैं और कामकाज को बढ़ाने में आपको हर तरह की मदद भी मिल सकती है।
खर्चे और नुकसान – रोजमर्रा के खर्चे हो सकते हैं जिसे कबूल कर लेना चाहिए पर उसमें फिजूलखर्ची को बचाए रखने के लिए भी एक नजर रखने की जरूरत पड़ सकती है क्योंकि अगर पैसे को दोनों हाथों से लुटा दिया जाए तो कुछ हासिल होता नहीं है।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
