Aaj Ka Singh Rashifal 02 December 2022, Leo Horoscope Today in Hindi: मुश्किल भरा दौर इसलिए है क्योंकि हर कदम पर आपको चुनौतियाँ नजर आ रही हैं। लोगों से जिस तरह का तालमेल बनना चाहिए वो बन नहीं पा रहा है और आपको अपने बलबूते पर बहुत कुछ करने का प्रयास करना पड़ रहा है।
क्या करें – लोगों से जरूरत से ज्यादा मदद की उम्मीद लगाते चले जाने से बचना होगा। अच्छी बात यह है की आप खुद अपने हालात को संभालने के लिए सक्षम हैं और आपकी अपनी मेहनत से आप अपने हालात को सुधार सकते हैं पर ऐसा करते हुए आपको खुद पर भरोसा बनाए रखने की जरूरत पड़ेगी।
क्या न करें – किसी प्यार मोहब्बत के रिश्ते को आप व्यर्थ में बिगाड़ते न चले जाएँ इसलिए थोड़ा सा धैर्य बनाए रखें और हर चीज को बेहतर तरीके से अंजाम देने की कोशिश कर लें। अपनी इच्छाओं को भी इतना न बढ़ाएं की बात बिगड़ती चली जाए।
तकरार और झगड़े – विचारों का मतभेद ही तकरार की ओर ले जाता है और आप इस समय अपना विचार विमर्श बहुत सूझबूझ से करने का प्रयास कर रहे हैं फिर भी आपको बहुत शांत रहना होगा ताकि हालात संभले रहें।
रिश्तेनाते – रिश्तों की अच्छाई को बनाए रखने के लिए भी आपको लगातार प्रयास करने होंगे। आपकी प्राथमिकताएं बदली हुई हैं। कामकाज ज्यादा समय मांग रहा है। रिश्तों को संभालने के लिए भी आपके पास वक्त नहीं है इसलिए आपको जिंदगी के हर पहलु पर एक नजर रखनी होगी ताकि रिश्तों को संभालने में मदद मिलती चली जाए।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
