राशिफल

आज का धनु राशिफल, 02 दिसंबर 2022: आर्थिक संकटों का करना पड़ सकता है सामना, खर्चे और सेविंग का रखें ख्याल

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Dec 2, 2022, 08:48 AM IST

Aaj Ka Dhanu Rashifal 02 December 2022, Sagittarius Horoscope Today in Hindi: पैसे की स्थिति आभी ऐसी है कि आपकी बचत ने आपको बचाए रखा है। इसलिए इस समय जरुरत है आपको अपनी आमदनी और खर्चे पर विशेष ध्यान देने की। तब जाकर आपकी सारी परेशानियों का हल मिलेगा और धन-दौलत की स्थिति भी संभलेगी।

Image

Dhanu Rashifal 02 December 2022

Aaj Ka Dhanu Rashifal 02 December 2022, Sagittarius Horoscope Today in Hindi: घर परिवार की खुशियों को बनाए रखने के लिए आपको हर संभव प्रयास करना होगा। यह समय आसान नहीं है कई तरह के दबाव हैं जिसमें कामकाज से जुड़े दबाव और पैसे से जुड़े दबाव भी शामिल हो सकते हैं इसलिए आपका मन परेशान है।

क्या करें – अपने अंदर सकारात्मक परिवर्तन लाने होंगे और अपनी सोच को बदलने की कोशिश करनी होगी। बहुत ज्यादा मीनमेख निकालते चले जाने से भी बचना होगा तभी जाकर आप जिंदगी की अच्छाई को पूरी तरह से समझ पाएंगे।

क्या न करें – उन खुशियों की ओर देखें जो भरपूर बनी हुई हैं और उनमें गलतियाँ न निकालते चले जाएँ। साथ ही साथ आप अपनी प्राथमिकताओं को समझने में भी कोई कमी न रखें। अगर कामकाज के क्षेत्र में ज्यादा समय लगाने की जरूरत पड़ रही है तो उस प्रयास को बनाए रखने में कोई कमी न आने दें।

धन दौलत – पैसे की स्तिथि ठीक है क्योंकि आपकी बचत ने आपको बचाए रखा है पर इस समय की आमदनी और आपके खर्चे आपकी परेशानियों का कारण हो सकते हैं। अपनी समृद्धि को बनाने के लिए आपको खर्चों पर नजर तो रखनी ही पड़ेगी।

मेहनत – मेहनत करने का समय है और मेहनत आपके घर परिवार की खुशियों को बनाए रखने में आपकी मदद कर सकती है। आपकी अपनी कोशिशों से अपनी आर्थिक स्तिथि को बनाए रखना भी संभव है जिसके चलते आप अपने नकारात्मक विचारों को भी दूर कर पाएं।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article