राशिफल

आज का तुला राशिफल, 02 दिसंबर 2022: पढ़ाई-लिखाई में मुश्किलें आ सकती हैं, क्षमता को बढ़ाने की है जरुरत

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Dec 2, 2022, 08:47 AM IST

Aaj Ka Tula Rashifal 02 December 2022, Libra Horoscope Today in Hindi: पढ़ाई- लिखाई की स्थिति इन दिनों थोड़ी गड़बड़ाई हुई है। जिसके कारण सफलता में देरी हो सकती है। आपके अंदर यही कमी है कि पढ़ाई में ध्यान नहीं लगा पा रहे हैं। हालांकि सफलता और विफलता का फासला बहुत कम है पर समय की नजाकत को आप समझ नहीं पा रहे हैं।

Image

Tula Rashifal 02 December 2022

Aaj Ka Tula Rashifal 02 December 2022, Libra Horoscope Today in Hindi: कामकाज के क्षेत्र में धैर्य बनाए रखना बहुत जरूरी होगा क्योंकि छोटी सी बात भी तकरार पैदा कर सकती है इसलिए बेहतर यह होगा की आप किसी भी बहस से बचे रहें और लोगों को बेहतर तरीके से समझने की कोशिश करते रहें।

क्या करें – मेहनत करने का समय है और मेहनत का रास्ता कठिन ही होता है। आपकी अच्छाई के बावजूद भी कई बार लोगों से तालमेल बनाए रखने में कमी रह जाती है। ऐसे किसी भी दौर में अपनी मानसिकता पर काम करने की जरूरत पड़ती है ताकि आप अपनी सोच को सकारात्मक बनाए रखें।

क्या न करें – अपने मन में पहले से कोई ऐसा विचार न बनाएं जिसके चलते घर परिवार के रिश्तों पर कोई बुरा असर पड़े। रिश्ते बहुत नाजुक होते हैं। अविश्वास बनाने से भी बात बिगड़ सकती है इसलिए अपने जीवनसाथी के विचारों को समझने का प्रयास कर लें ताकि आपसे कोई गलती न होती चली जाए।

रिश्तेनाते – रिश्तों की अच्छाई को समझें और आपसी तालमेल बनाए रखें। अपने बच्चों की बढ़ती हुई जरूरतों को भी पूरा करना है और घर परिवार में खुशियाँ भी बनाए रखनी हैं। इस प्रयास में आपको सबका सहयोग चाहिए। किसी भी तरह की बहस से या तकरार से बचने की जरूरत पड़ेगी।

पढ़ाई लिखाई – पढ़ाई लिखाई की डगर मुश्किल जरूर है पर असंभव नहीं है। अच्छी बात यह है की आपके अंदर हर तरह की क्षमता है पर कमी यह है की आप अभी भी उतने ज्यादा केंद्रित नहीं हैं जो आपको बड़ी सफलता दे पाए। सफलता और विफलता का फासला बहुत कम है पर कभी कभी उस फासले को तय करने के लिए वर्षों लग जाते हैं। आपको भी समय की नजाकत को समझना पड़ेगा।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article