राशिफल

आज का कुंभ राशिफल, 02 दिसंबर 2022: किसी के बहकावे में आकर ना उठाएं कोई कदम, इन बातों का रखें ध्यान

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Dec 2, 2022, 09:11 AM IST

Aaj Ka Kumbh Rashifal 02 December 2022, Aquarius Horoscope Today in Hindi: आपके लिए आज का दिन थोड़ चिंता से भरा रह सकता है। क्योंकि हो सकता है कि आपकी आज किसी से बहस की स्थिति पैदा हो जाए। चो आपकी उलझनों को बढ़ा सकता है। ऐसे में आपको शांत हो जाने की जरुरत है।

Image

Kumbh Rashifal 02 December 2022

Aaj Ka Kumbh Rashifal 02 December2022, Aquarius Horoscope Today in Hindi: किसी भी बहस में उलझन पैदा हो सकती है। आपकी अच्छाई के बावजूद विचार न मिलें तो बात बिगड़ सकती है इसलिए आपको बहुत ज्यादा शांत हो जाने की जरूरत है।

क्या करें – अपनी आर्थिक स्तिथि को संभाले रखने के लिए आपको सही योजना बनानी होगी और किसी भी तरह के विकल्प को टटोलने के लिए भी आपको सूझबूझ से ही काम लेना होगा। इस सारे खेल में पैसे के लेनदेन पर भी एक नजर रखने की जरूरत पड़ेगी।

क्या न करें – अपने व्यवहार को इतना सख्त न बनाएं की आप लोगों पर किसी भी तरह का दबाव बनाते चले जाएँ। लोगों के अपने विचार हो सकते हैं और वो बहुत सहजता से आपसे पेश आ रहे हैं इसलिए आप इस अच्छाई को किसी भी वजह से बिगाड़े नहीं।

तकदीर और भाग्य – तकदीर ने आपका साथ निभाया है और कामकाज की स्तिथि को संभालने में आपकी मदद की है पर आपको किसी भी तरह का आक्रमक कदम बिल्कुल नहीं उठाना है क्योंकि उसके पीछे छुपा हुआ नुकसान भी हो सकता है।

सेहत – सेहत की ओर ध्यान देने की जरूरत है क्योंकि आपके अनुशासन में कमी नजर आ रही है। खानपान पर भी नजर रखनी होगी और अपने पेट से जुड़ी समस्याओं को भी संभाले रखने की कोशिश करनी होगी, पर सेहत को संभालने में कहीं न कहीं आपकी गलतियाँ ज्यादा नजर आ रही हैं जिस ओर ध्यान तो देना ही पड़ेगा।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article