Aaj Ka Mithun Rashifal 02 December 2022, Gemini Horoscope Today in Hindi: मिथुन (Gemini) – काम और कारोबार को बढ़ावा देने के लिए आपको निवेश भी करना पड़ सकता है और नई योजनाएं भी बनानी पड़ सकती हैं और उन नई योजनाओं में बहुत सारी अच्छी संभावनाएं छुपी हुई हैं जो आपके काम और कारोबार को बढ़ावा देती चली जाएँ।
क्या करें – लोगों के सहयोग को बनाए रखना बहुत जरूरी है। वो आपकी मदद भी करना चाह रहे हैं और आपसे जुड़ना भी चाह रहे हैं पर आपके व्यवहार में कहीं न कहीं कमी है जिसकी वजह से आप का रवैया आलोचनात्मक बना हुआ है जिसे सुधारने की जरूरत है।
क्या न करें – काम और कारोबार को व्यवहारिकता से भी समझना होगा और संभालना होगा। बहुत सारी चुनौतियाँ हैं जिन्हें एक एक करके दूर करना पड़ेगा पर ऐसे में उन लोगों से न उलझते चले जाएँ जो उन चुनौतियों का कारण बने हुए हों।
रुकावटें और चुनौतियाँ – रुकावटें इस वजह से हैं क्योंकि कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है पर सबसे बड़ी दिक्कत यह है की उन चुनौतियों की वजह से आपकी आर्थिक स्तिथि पर भी असर पड़ सकता है इसलिए आपको हर कदम बहुत ध्यानपूर्वक रखने की जरूरत है ताकि आपसे कोई गलती न हो जाए और नुकसान न होता चला जाए।
तकदीर और भाग्य – तकदीर शायद उतना साथ न निभा पाए जितनी आप उम्मीद लगा रहे हैं इसलिए आपको सतर्कता को बरतनी ही होगी। अपने हालात को बेहतर करने के लिए आपको अपने प्रदर्शन को भी बढ़ाना पड़ेगा जिसमें बहुत सारी कमी नजर आ रही है।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
